फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: थ्रिल और सस्पेंस से भरा होगा ये सप्ताह, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Mon, 12 Sep 2022 11:46 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोमवार यानी नए हफ्ते की शुरुआत और नए हफ्ते के साथ ही इंतजार ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज का।
विज्ञापन
1 of 7
OTT This Week - फोटो : Social media

सोमवार यानी नए हफ्ते की शुरुआत और नए हफ्ते के साथ ही इंतजार ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज का। ओटीटी के बढ़ते चलन को देखते हुए ना सिर्फ दर्शक लगातार इससे जुड़े रहते हैं, बल्कि मेकर्स भी लगातार लोगों के लिए नए-नए तरह कंटेंट पेश करते रहते हैं। इसी क्रम में इस हफ्ते भी अलग-अलग भाषाओं के कई सारे कंटेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाले हैं। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में-

विज्ञापन

2 of 7
हार्टब्रेक हाई - फोटो : Social media

हार्टब्रेक हाई 

हार्टब्रेक हाई, एक आगामी ऑस्ट्रेलियाई ड्रामा सीरीज है, जिसे हैना कैरोल चैपमैन ने बनाया है।  यह नेटवर्क टेन पर पहली बार प्रदर्शित 1994 की श्रृंखला का रीबूट है। 8 एपिसोड वाले इस शो का प्रीमियर 14 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।

विज्ञापन

3 of 7
'दहन-राकन का रहस्य' - फोटो : Social media

'दहन-राकन का रहस्य'

इस सीरीज की कहानी एक ऐसे एक बदनाम आईएएस अधिकारी के ईर्ग-गिर्द घूमती है, जो खुद को सही साबित करने के लिए राह निकल पड़ा है। विक्रांत पवार द्वारा निर्देशित, डिज्नी प्लस हॉटस्टार की यह एक अलौकिक थ्रिलर ड्रामा सीरीज है, जिसमें टिस्का चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज 16 सितंबर से स्ट्रीम की जाएगी।

4 of 7
जोगी - फोटो : Social media

जोगी

एक्टर दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म 'जोगी' सन 1984 के दंगों पर आधारित है। ली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा कुमुद मिश्रा, मो. जीशान अय्यूब, हितेन तेजवानी और अमायरा दस्तूर फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। जोगी अली अब्बास जफर और हिमांशु किशन मेहरा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 16 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

5 of 7
देवलोक विद देवदत्त पटनायक' 3 - फोटो : Social media

देवलोक विद देवदत्त पटनायक' 3

जाने-माने लेखक और पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक द्वारा अभिनीत, देवलोक विद देवदत्त पटनायक' 3 का नया सीजन शुरू होने वाला है। इस शो में उनके साथ अभिनेत्री रसिका दुग्गल भी नजर आने वाली हैं। नया सीजन दर्शकों को असंख्य कहानियों, प्रतीकों और अनुष्ठानों के माध्यम से एक आकर्षक दौरे पर ले जाएगा, जो हिंदू संस्कृति का आधार बनते हैं। इसे 16 सितंबर से डिस्कवरी प्लस पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

6 of 7
कॉलेज रोमांस सीजन 3 - फोटो : Social media
कॉलेज रोमांस सीजन 3

कॉलेज रोमांस का तीसरा सीजन भी इस हफ्ते रिलीज होगा। सीरीज के पहले दो सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में कॉलेज लाइफ पर आधारित इस वेब सीरीज के तीसरे में क्या कुछ नया मिलेगा यह देखना काफी दिलचस्प होगा। इस सीरीज को16 सितंबर से सोनी लिव पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shiksha mandal - फोटो : सोशल मीडिया
शिक्षा मंडल
शिक्षा घोटाले का पर्दाफाश करती एम एक्स प्लेयर की सीरीज शिक्षा मंडल इस हफ्ते 16 सितंबर को रिलीज की जाएगी। सीरीज में लोगों को शिक्षा के क्षेत्र की एक बेहद कठिन कहानी से रूबरू करवाएगी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस सीरीज में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिशों का खुलासा किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें