अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी चर्चित सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यानी कि ये गर्ल गैंग ट्रिपल मस्ती और ट्रिपल शरारतों के साथ वापस आ गया है। कीर्ति कुलहरी, सयानी गुप्ता, मानवी गगरू और बानी जे जैसी कलाकारों के साथ इस सीजन में प्रतीक बब्बर, लीसा रे, नील भूपलम, राजीव सिद्धार्थ, अमृता पुरी, सिमोन सिंह और समीर कोचर भी अपनी दिलचस्प भूमिकाओं को दोहराते दिखेंगे। इस सीजन में जिम सर्भ, सुशांत सिंह, शिल्पा शुक्ला और रोहन मेहरा की भी एंट्री होने जा रही है।