फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripling season 3 Trailer: रिलीज हुआ 'ट्रिपलिंग 3' का मजेदार ट्रेलर' मां-बाप का रिश्ता सुधारेंगे बच्चे

Sat, 08 Oct 2022 04:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ट्रिपलिंग सीजन 3 - फोटो : social media
पॉपुलर शो ट्रिपलिंग का तीसरा सीजन एक बार फिर से दमदार वापसी के लिए तैयार है। इसका दूसरा सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था। अब तीन साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से भाई-बहन की तिकड़ी धमाल मचाने को तैयार है। इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें तीन भाई-बहन अपने परिवार को टूटने से बचाने की हर कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ट्रिपलिंग सीजन 3 - फोटो : social media
ट्रिपलिंग के तीसरे सीजन में सुमित व्यास, मानवी गगरू और अमोल पाराशर फिर से साथ नजर आने वाले हैं। ये तीनों फिर से भाई-बहन चंदन, चंचल और चितवन की भूमिका निभाते दिखेंगे। 'ट्रिपलिंग 3' में दिखाया जाएगा कि कैसे तीनों बच्चे अपने मां-बाप के झगड़ों को सुलझाएंगे, जो तलाक का ऐलान कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
ट्रिपलिंग सीजन 3 - फोटो : insta
ट्रिपलिंग 3 का ट्रेलर
ट्रिपलिंग 3 में कहानी में रिश्तों की सुलझाने के ताने-बाने के बीच कहानी कभी गुदगुदाएगी तो कभी भावनाओं से भर देगी, यानी इस बार भी ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। ट्रिपलिंग 3 के ट्रेलर में भी भावनाओं का यही उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। शो को जो चीज खास बनाती है, वह ये है कि एक परिवार कैसे साथ आता है।

विज्ञापन

4 of 4
ट्रिपलिंग सीजन 3 - फोटो : social media
इस दिन रिलीज होगा ट्रिपलिंग सीजन 3
ट्रिपलिंग सीजन 3 को नीरज उधवानी द्वारा निर्देशित व टीवीएफ फेम अरुणाभ द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। अभिनेता सुमित व्यास इस बार भी मुख्य भूमिका में तो नजर आ ही रहे हैं लेकिन इसी के साथ पटकथा और संवाद भी उन्होंने ही लिखे हैं। ट्रिपलिंग सीजन 3 को आप 21 अक्टूबर 2022 से जी5 (Zee5) पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें