सान्या मल्होत्रा
- फोटो : social media
पुलिस ऑफिसर के किरदार में सान्या
इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि सान्या अपनी इस आगामी फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें वह काफी दमदार लग रही हैं। यह एक छोटे से शहर पर आधारित एक महिला प्रधान ड्रामा मूवी है, जो एक स्थानीय राजनेता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके बेशकीमती कटहल (कथल) गायब हो जाते हैं। उन्हें ढूंढने के लिए एक युवा पुलिस अधिकारी महिमा (सान्या मल्होत्रा) को चुना जाता है, जो खुद को साबित करने के लिए इस अजीबो-गरीब मामले को सुलझाने में लग जाती है।