बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
वेलकम बैक, वेलकम, फिर हेरा फेरी, दीवाने हुए पागल जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले फिरोज नाडियाडवाला की वेब सीरीज में अभिनेता नाना पाटेकर मुख्य भूमिका निभाएंगे। साथ ही फिरोज इसी कहानी और इसी वेब सीरीज के कलाकारों के साथ मिलकर एक फीचर फिल्म भी बनाएंगे। फिरोज ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह पिछले पांच साल से इस सीरीज पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया, 'यह एक ऐसी कहानी है जो भारत के हर नागरिक को जानने चाहिए। इसलिए हमने इस सीरीज को 20 एपिसोड में बनाने का फैसला किया है। इसके लिए हम दो बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से भी बातचीत कर रहे हैं। यह एक इकलौता प्रोजेक्ट है जिसको फिल्म और वेब सीरीज दोनों की शक्ल दी जाएगी।'