कुशाल टंडन
- फोटो : फाइल
एकता कपूर अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के ग्राहकों के लिए लगभग हर महीने कोई न कोई नई सामग्री रिलीज करती हैं। अगले महीने के लिए उन्होंने इस प्लेटफार्म के लिए 'बेबाकी' को चुना है। इस शो के बारे में शो के मुख्य अभिनेता कुशाल टंडन कहते हैं, 'यह बहुत ही शानदार किरदार है जिसमें इसके अलग-अलग रूप हैं। मैं उस समय थाईलैंड में मार्शल आर्ट सीख रहा था जब मुझे इसके बारे में बताया गया।'