OTT Release This Friday: अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है। महीने का शुरुआती वीकएंड बहुत खास होने वाला है। इस शुक्रवार को मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली फिल्म रिलीज हो रही है। वहीं गजराज राव की अदाकारी से सजी सीरीज भी दस्तक देने वाली है।
इस शुक्रवार को ओटीटी पर कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। मृणाल ठाकुर अपकमिंग फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभाने वाली हैं, जिस पर कई तरह के इल्जाम लगते हैं। वहीं गजराज राव एक ऐसी सीरीज में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ एक नई मुसीबत में फंस जाते हैं। जानिए इस वीकएंड ओटीटी पर और क्या खास है?
विज्ञापन
2 of 8
पूजा मेरी जान
- फोटो : सोशल मीडिया
पूजा मेरी जान
मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी, चैतन्य व्यास और विजय राज जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'पूजा मेरी जान' में एकतरफा प्यार, जुनून और अस्वीकृति की कहानी दिखाई गई है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जिस पर कई तरह के इल्जाम लगते हैं। यह फिल्म दो अक्तूबर को जी5 पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 8
'दुपहिया सीजन 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
दुपहिया 2
वेब सीरीज 'दुपहिया' सीजन 2 में झा परिवार और पूरा गांव नई समस्याओं से घिरा है। सोनम नायर की निर्देशन में बनी इस सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जैसे कलाकार हैं। यह सीरीज एक अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
फिल्म 'ओह माय डॉग'
- फोटो : इंस्टाग्राम@ raiamitbabulal
ओह माय डॉग
पंकज त्रिपाठी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओह माय डॉग' इस साल 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं कर पाई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। कुत्ते पर बनी यह फिल्म एक अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन
5 of 8
लव
- फोटो : सोशल मीडिया
#लव
बालाजी मोहन निर्देशित यह सीरीज सौंदर्या रजनीकांत ने प्रोड्यूस की है। इसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास लीड रोल में हैं। इस सीरीज की कहानी डेटिंग एप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित है। यह सीरीज 02 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
6 of 8
बेथलहम कुडुम्बा यूनिट
- फोटो : सोशल मीडिया
बेथलहम कुडुम्बा यूनिट
यह मलयालम फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब यह ओटीटी पर आ रही है। निविन पॉली और ममिता बैजू अभिनीत यह फिल्म 2 अक्तूबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
7 of 8
शूमाकर 94
- फोटो : आईएमडीबी
शूमाकर 94
डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'शुमाकर '94: द बर्थ ऑफ ए लीजेंड' माइकल शूमाकर के 1994 के फॉर्मूला 1 पर आधारित है। यह उनके पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब के रोमांचक सफर को दिखाती है। यह नेटफ्लिक्स पर 2 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।
डूइंग लाइफ
टायलर पेरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डूइंग लाइफ' 02 अक्तूबर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इसमें गुजारे के लिए संघर्ष कर रही एक सिंगल मदर और छिपे हुए हुनर वाले एक सुधरे हुए पूर्व कैदी की कहानी दिखाई गई है। दोनों एक-दूसरे के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं।