फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: कानूनी पचड़े में फंसा कंगना रणौत का शो 'लॉकअप', क्या 27 फरवरी को ओटीटी पर नहीं होगा रिलीज?

Sat, 26 Feb 2022 03:32 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
प्रीमियर से कुछ दिन पहले ही, कंगना रणौत का शो 'लॉकअप' मुश्किलों में फंस गया है। हैदराबाद के एक सिविल कोर्ट में एकता कपूर के 'लॉकअप' के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद सिविल कोर्ट ने शो के निर्माताओं के खिलाफ विज्ञापन-अंतरिम निषेधाज्ञा जारी किया है। इस मामले में ऑल्ट बालाजी, बालाजी टेलीफिल्म्स, करण मेडी के एमएक्स प्लेयर और एंडेमोल शाइन के साथ एकता कपूर का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 4
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media
कोर्ट का आदेश
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, “प्रतिवादियों, उनके एजेंट्स या उनकी ओर से काम करने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा सिनेमाघरों, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, यूट्यूब, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर लॉकअप या किसी अन्य नाम से यह शो जारी नहीं किया जाएगा।" बता दें कि अब मामले की अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी।
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रनौत - फोटो : Instagram
किसने और क्यों दायर किया मुकदमा?
मुकदमा दायर करने वाले सनोबर बेग ने दावा किया कि उन्होंने 2018 में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के साथ एक रियलिटी शो का आईडिया दर्ज करवाया था और वह निर्देशक शांतनु रे के साथ इस आईडिया पर काम कर रहे थे। इस शो का नाम 'द जेल' रखा जाना था। उन्होंने यह भी कहा कि एंडेमोल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अभिषेक रेज, सनोबर के संपर्क में हैं। अभिषेक रेज ने महामारी खत्म होने के बाद इस पर काम करने का वादा किया था। हैदराबाद के व्यवसायी ने कहा कि उन्होंने शो का आईडिया स्टार प्लस को भी दिया था ले0किन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

4 of 4
लॉकअप में करणवीर बोहरा - फोटो : insta
प्रोमो में किया बदलाव
शो के निर्माताओं ने अभी तक स्टे ऑर्डर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन शो के नवीनतम प्रोमो में शो के प्रीमियर की तारीख का उल्लेख नहीं है। कंगना रणौत शो के लिए होस्ट की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। 27 फरवरी से शुरू होने वाले इस शो के लिए निशा रावल, बबीता फोगट, पूनम पांडे, करणवीर बोहरा और मुनव्वर फारूकी को प्रतिभागियों के रूप में पुष्टि की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें