चिंतन रच
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थिएटर की दुनिया से अलग पहली बार कैमरे का सामना कर रहे चिंतन रच कहते हैं, 'नेटफ्लिक्स की सीरीज 'क्लास' में बाकी कलाकारों की तरह मुझे कैमरा फेस करने का अनुभव नहीं था। मेरे लिए यह समझना बहुत जरूरी था और मैंने महसूस किया कि जब मैंने थियेटर में शुरुआत की थी तो खुद को परफॉर्मेंस के दौरान सहज महसूस किया, जब आप कम उम्र किसी चीज की शुरुआत करते हैं तो यह व्यक्ति की दूसरी प्रवृत्ति बन जाती है। उस चीज को मैंने यहां भी महसूस किया और मुझे पहले की तुलना में सहज बना दिया।’