फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: टास्क रद्द होने पर भिड़े राकेश बापट और निशांत भट्ट, एक-दूसरे के लिए कही यह बात

Wed, 15 Sep 2021 10:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निशांत और राकेश - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। फिनाले में बस अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में अब इस शो में हर कंटेस्टेंट दर्शकों को लुभाने और उनका मनोरंजन करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। ताकि वे बिग बॉस की ट्रॉफी जीत सकें। बीतते हफ्ते के साथ यह शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। घर में लगातार कंटेस्टेंस्ट्स के रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों बिग बॉस ओटीटी भी अपनी ऐसी ही लड़ाई झगड़ों और आरोपों को लेकर चर्चा में है। 

बिग बॉस ने रद्द किया टास्क

इसी क्रम में प्रसारित हुए आज के एपिसोड में बिग बॉस के एक बड़े फैसले के बाद घर वालों में हचलच मच गई। दरअसल, बिग बॉस ने आज के एपिसोड में घरवालों को बताया कि इस बार हुए टास्क को रद्द किया जा रहा है। इस फैसले के बाद सभी घर वाले नाखुश नजर आए। बिग बॉस के टास्क रद्द करने के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर शमिता शेट्टी और प्रतीक सेजहपाल पर पड़ा। दरअसल, राकेश बापट की गलती के चलते टास्क रद्द होने पर अब शमिता और प्रतीक से जनता से बात करने का मौका छिन गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
शमिता और प्रतीक - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश ने सबसे मांगी माफी

इधर, टास्क रद्द होने पर सभी घरवाले बिग बॉस को मनाते नजर आए। हालांकि, घरवालों की मिन्नतों का बिग बॉस पर कोई असर नहीं हुआ। वहीं, राकेश भी अपनी गलती की वजह से शमिता और प्रतीक को मिली सजा के लिए सबसे माफी मागंते हैं। हालांकि, इस बीच नेहा और निशांत राकेश पर जमकर निशाना साधते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
राकेश और निशांत - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था टास्क

इस टास्क में कंटेस्टेंट को डिबेट में एक- दूसरे के साथ बहस करनी थी जिसमें उन्हें बताना था कि उन दोनों में से कौन शो जीतने लायक है और कौन नहीं। हालांकि, टास्क में भाषण देने वाले कंटेस्टेंस्ट्स के अलावा घर में मौजूद बाकी सदस्यों को भी अपना पूरा योगदान देना था। उन्हें इस डिबेट पर पसंद और नापसंद का टैग लगाना था।

4 of 5
दिव्या और नेहा - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों रद्द हुआ टास्क

टास्क के दौरान दिव्या और नेहा के बीच एक डिबेट प्रतियोगिता हुई, जिस पर राकेश ने दोनों में से किसी को भी पसंद या नापसंद का टैग देने से मना कर दिया। राकेश की इस हरकत की वजह से बिग बॉस काफी नाराज हुए और उन्होंने इस टास्क को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निशांत और राकेश - फोटो : सोशल मीडिया

निशांत ने राकेश पर साधा निशाना

राकेश की वजह से टास्क रद्द होने की बाद पहले नेहा और फिर निशांत ने राकेश से कहा कि उन्हें दोनों में किसी एक को बिग बॉस के आदेश के मुताबिक टैग देना चाहिए था। हालांकि, इस दौरान राकेश यह कहते नजर आए कि उन्हें इस डिबेट में दोनों न्यूट्रल लगे इसलिए उन्होंने किसी को टैग नहीं दिया। इस पर बहस बढ़ती देख निशांत अपनी बात कह कर चुप हो जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें