फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Crime Thriller: क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो देख डालिए ये सीरीज, दिखाती हैं अपराध की दुनिया का स्याह चेहरा

Fri, 25 Mar 2022 05:54 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज - फोटो : social media
ओटीटी का बढ़ते हुए क्रेज को देखते हुए क्रिएटर्स भी नए-नए तरह के आइडिया और अलग-अलग कहानियों  को सामने ला रहे हैं और दर्शकों के ध्यान में रखकर काल्पनिक के साथ सच्ची घटनाओं पर आधारित दोनों तरह की सीरीज और फिल्में बनाई जा रही हैं। ऐसे में एक्शन से लेकर कॉमेडी और क्राइम तक आपको अपनी चॉइस के हिसाब से कई जबरदस्त वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म पर मिल जाएंगी। अगर आप भी क्राइम थ्रिलर और एक्शन के शौकीन हैं तो आपको भी एक बार ये ओटीटी पर मौजूद ये वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
ये काली काली आंखें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये काली काली आंखें-
निर्देशक सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें' वेब सीरीज में एक्टर  ताहीर भसीन, आंचल सिंह, सौरभ शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी और अरुणोदय सिंह जैसे कलाकार हैं। इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज को उत्तर प्रदेश की राजनीति को केंद्र में रखकर बनाया गया है। जहां इस सीरीज में राजनीति हैं तो वहीं जूनूनियत की हद तक प्यार की सनक को दिखाया गया है, और यहीं से इस सीरीज में जबरदस्त क्राइम थ्रिलर देखने को मिलता है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
पाताल लोक-
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित वेब सीरीज पाताल लोक की कहानी दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर हाथीराम के इर्द गिर्द घूमती है। इस सीरीज में एक पत्रकार की हत्या की साजिश में गिरफ्तार चार क्रिमिनल्स की कहानी दिखाई गई है। अमेजन प्राइम वीडियो की ये वेब सीरीज खूब चर्चा में रही थी।

4 of 6
ब्लडी ब्रदर्स - फोटो : insta
ब्लडी ब्रदर्स-
हाल ही में 18 मार्च को रिलीज हुई ब्लडी ब्रदर्स  दो भाइयों के एक्सीडेंट की कहानी पर आधारित है। इस क्राइम बेस्ड वेब सीरीज में जीशान, जयदीप अहलावत, श्रुति सेठ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज आप जी5 पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
असुर - फोटो : Social Media
 'असुर'
 ओनी सेन द्वारा निर्देशित वेब सीरीज असुर ने आते ही धमाल मचा दिया था। यह एक मायथॉलॉजी और साइकोलॉजी का डेडली थ्रिलर है। इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी, बरुन सोबती, अनुप्रिया गोयनका, शारिब हाशमी, ऋद्धि डोगरा, अमेय वाघ जैसे कलाकार हैं।  रिलीज होने के बाद ये सीरीज लोगों को खूब पसंद आई थी, अगर आपने इसे नहीं देखा है तो जरूर देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द ग्रेट इंडियन मर्डर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द ग्रेट इंडियन मर्डर-
तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' में जबरदस्त क्राइम थ्रिलर है। इस सीरीज में प्रतीक गांधी और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के साथ दिग्गज कलाकार आशितोष राणा भी खास भूमिका में हैं। इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें