वीडियो में उन्हें शॉल लपेटे देखा जा सकता है। साथ ही, वह निर्देशक राम माधवानी के साथ कुछ डांस मूव्स करती भी दिखा रही हैं। वीडियो में इसके बाद वह दौलत का किरदार निभाने वाले सिकंदर खेर के पास जाती हैं और उन्हें गर्मजोशी से गले लगा लेती हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "और यह समाप्त हो गया।'' पोस्ट में उन्होंने सिकंदर के साथ पूरी टीम को शुक्रिया भी कहा है। Adipurush: तिरुपति में होगा आदिपुरुष का भव्य प्री-रिलीज इवेंट, बाइक से यात्रा कर पहुंचे म्यूजिक डायरेक्टर अतुल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सीरीज जुलाई के अंत या फिर अगस्त में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्या 3 के अलावा सुष्मिता फिल्म ताली में भी जल्द नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह ट्रांसजेंडर की भूमिका में दिखेंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में वह एक्टिविस्ट गौरी सावंत के रोल में दिखेंगी। Naseeruddin Shah: ISRO चीफ पर नसीरुद्दीन शाह ने लगाए दुष्प्रचार के आरोप, बोले- अंधविश्वास की ओर बढ़ रहा भारत