नेवर हैव आई एवर
- फोटो : सोशल मीडिया
'नेवर हैव आई एवर' का पिछले सभी सीजन काफी मजेदार थे, जिसकी वजह से फैंस की उम्मीदें इस नए सीजन से काफी बढ़ गई है। नेवर हैव आई एवर के चौथे और आखरी सीजन के एपिसोड का प्रीमियर 8 जून को नेटफ्लिक्स पर होगा। 'नेवर हैव आई एवर' के आगामी सीजन में कलाकारों के समान रहने का अनुमान है। शर्मन ओक्स हाई स्कूल में देवी की टीम में जेरेन लेविसन (बेन), ली रोड्रिग्ज (फैबियोला) और रमोना यंग (एलेनोर) भी शामिल होंगे।