फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

London Files: गहरे राज को उजागर करेगी लंदन फाइल्स, जानिए कब और कहां देख सकते हैं अर्जुन रामपाल की ये वेब सीरीज

Tue, 19 Apr 2022 12:45 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लंदन फाइल्स - फोटो : insta
कश्मीर फाइल्स ने हाल ही में सिनेमाघरों में तहलका मचा कर रख दिया था और अब मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'लंदन फाइल्स' भी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। रोमांच और सस्पेंस से भरी हुई इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक डिटेक्टिव की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। 'लंदन फाइल्स' एक इनवेस्टिगेटिव वेब सीरीज सीरीज है, जिसमें अर्जुन रामपाल रहस्यों पर से परत  दर परत पर्दा उठाते दिखाई देंगे। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया है और अब जल्दी ही ये सीरीज भी रिलीज कर दी जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि इस सीरीज को आप कब और कहां देख सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अर्जुन रामपाल- लंदन फाइल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कई गहरे राज़ से पर्दा उठाएगी 'लंदन फाइल्स'
वेब सीरीज लंदन फाइल्स में अर्जुन रामपाल जासूस ओम सिंह के किरदार में हैं, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस इनवेस्टिगेटिव सीरीज में ओम यानी अर्जुन रामपाल के पास एक हत्याकांड का केस है, लेकिन उसकी निजी जिंदगी मे भी उथल-पुथल मची हुई है और इसी बीच उसे मीडिया मोगुल अमर रॉय की लापता बेटी के मामले को लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जिसके बाद वह उलझता चला जाता है और इसके एक के बाद एक रहस्य उजागर होते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
लंदन फाइल्स में पूरब कोहली, अर्जुन रामपाल, - फोटो : social media
नजर आएंगे ये कलाकार
लंदन फाइल्स में अर्जुन रामपाल के साथ ही पूरब कोहली मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे तो वहीं इस वेब सीरीज में सपना पब्बी, सागर आर्य, मेधा राणा, ईवा जेन विलिया और गोपाल दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमकिाओ में दिखाई देंगे। इसका ट्रेलर देखने के बाद ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस सीरीज में दर्शकों को बेहतरीन ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है।
विज्ञापन

4 of 4
लंदन फाइल्स - फोटो : insta
कब और कहां देख सकते हैं लंदन फाइल्स
लंदन फाइल्स को सचिन पाठक द्वारा निर्देशित और जार पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया गया है। इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफार्म वूट (Voot) पर देख सकते हैं। छह एपिसोड की लंदन फाइल्स वेब सीरीज 21 अप्रैल 2022 को रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें