फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: आजमा के मुंह से नोरा फतेही का नाम सुनकर भड़के प्रिंस नरूला, बौखलाए एक्टर ने जेल में मचाया बवाल

Mon, 18 Apr 2022 07:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत की जेल में प्रिंस नरूला की धांसू एंट्री हो चुकी है और आते ही जेल में मौजूद कैदियों से भिड़ते नजर आए। शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
1 of 4
lock upp - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' की चर्चा दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। शो में प्रिंस नरूला ने बतौर चैलेंजर धमाकेदार एंट्री की और उन्होंने आते ही कंगना रणौत की जेल में बवाल मचाना शुरू कर दिया है। प्रिंस नरूला ने आते ही जेल में दूसरे कंटेस्टेंट से पंगा लेना शुरू कर दिया है। लेकिन इसी बीच खेल-खेल में आजमा फल्लाह ने प्रिंस नरूला को नोरा फतेही के नाम का ताना मार दिया, जिससे प्रिंस नरूला भड़क गए। इस दौरान उन्होंने जेल में जमकर बवाल मचाया। इस मौके का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 4
prince narula - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना की जेल में कैदियों का बवाल
दरअसल, 'लॉकअप' का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें जेल में मौजूद सभी कैदी एक टास्क करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी कैदी लकड़ी से पेटी बना रहे हैं। इस दौरान कई कंटेस्टेंट अपनी पेटी तैयार भी कर लेते हैं लेकिन अचानक प्रिंस नरूला सभी की पेटी को तोड़ने लगते हैं, जिस वजह से उनकी और करणवीर बोहरा की धक्का-मुक्की हो जाती है। ये बवाल धीरे-धीरे सभी कंटेस्टेंट्स के बीच फैल जाता है। इसी बीच आजमा फल्लाह, प्रिंस नरूला को नोरा फतेही के नाम का ताना मारती हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
prince narula - फोटो : सोशल मीडिया
आजमा फल्लाह ने कही ये बात
आजमा फल्लाह ने लकड़ी का एक टुकड़ा हाथ में घूमाते हुए प्रिंस नरूला के लिए कहा, 'नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया।' आजमा फल्लाह की ये बात सुनकर प्रिंस काफी ज्यादा भड़क जाते हैं और कहते हैं, 'बेटा अगर तू फिर से पर्सनल पर गई तो बहुत बुरा होगा। मैं शादीशुदा आदमी हूं।' इतना ही नहीं, गुस्साए प्रिंस नरूला आजमा फल्लाह का सामान भी फेंकने के लिए आगे बढ़ जाते हैं। वह आजमा फल्लाह का सूटकेस उठाकर बाहर ले आते हैं और कहते हैं, 'सारा सामान उठाकर बाहर फेंक दूंगा मैं।'   
विज्ञापन

4 of 4
prince narula and nora fatehi - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिंस और नोरा का रिश्ता
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों एक साथ 'बिग बॉस' के सीजन 9 में नजर आए थे। इस शो में ही प्रिंस ने युविका से अपने प्यार का इजहार किया था। हालांकि, युविका के एविक्शन के बाद शो में नोरा ने बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी। शो में नोरा और प्रिंस की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। दोनों की डेटिंग की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें