फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के साथ तीन ब्लॉकबस्टर बनाने वाले इस निर्देशक का दांव अब सैफ पर, जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज

Sun, 10 May 2020 08:15 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अली अब्बास जफर - फोटो : फाइल फोटो
लॉकडाउन के इस दौर में ऑनलाइन कंटेंट की भी कमी हो जाने की वजह से अब हिंदी फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर की वेब सीरीज 'दिल्ली' को भी रिलीज करने की मांग उठने लगी है। दिल्ली इस सीरीज का वर्किंग टाइटल है, अंतिम नाम ये भी हो सकता है और नया नामकरण भी इस सीरीज का हो सकता है। अली अब्बास को अपनी पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज को रिलीज करने की कोई जल्दी नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
ali abbas zafar - फोटो : अमर उजाला
वह इस पर पूरी तरह से काम खत्म हो जाने के बाद रिलीज करना चाहते हैं। उनका कहना है कि चूहों की दौड़ में हिस्सा लेने से अच्छा है कि खुद को अपने काम से संतुष्ट किया जाए। अली अब्बास खुश हैं कि सैफ अली खान कि इस वेब सीरीज को लेकर दर्शक बहुत उत्साहित हैं। लेकिन फिलहाल इस वेब सीरीज पर पोस्ट प्रोडक्शन का काम होना बाकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
वेब सीरीज 'दिल्ली' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वे बताते हैं, 'ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग इस शो को रिलीज करने के लिए कह रहे हैं। मेरे ऊपर दबाव है लेकिन फिर भी मैं कोई जल्दी में नहीं हूं। जहां तक मुझे अंदाजा है कि हमारी वेब सीरीज इस साल की अंतिम तिमाही में रिलीज होगी। अगर हमारा शो तैयार रहता तो हम उसे इस वक्त रिलीज कर सकते थे। क्योंकि, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का यह बहुत ही अच्छा समय है।'

4 of 5
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अली का यह प्रोजेक्ट अमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए बना है। अली कहते हैं, 'जब आप अपना प्रोजेक्ट रिलीज करते हैं तो कम से कम इसे नौ भाषाओं में डब भी करना पड़ता है। इस सीरीज के पोस्ट प्रोडक्शन में इसलिए तीन से चार महीने का वक्त लगेगा। यह शूटिंग से भी लंबा समय है। प्राइम वीडियो इस शो की लोकप्रियता को देख रहा है इसलिए उसने इस शो के दूसरे सीजन की भी इजाजत दे दी है। घर बैठे मैं इसी की पटकथा पर काम कर रहा हूं। हालांकि हम अभी इसके पहले सीजन के नाम पर भी विचार विमर्श कर रहे हैं। यह भी एक बड़ा कारण है कि अमेजॉन इसकी आधिकारिक घोषणा में देरी कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब्बास की इस सीरीज का नाम शुरुआत में 'तांडव' रखा गया था जिसे बाद में 'दिल्ली' कर दिया गया। लेकिन अभी इसके नाम पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। बता दें कि अली अब्बास जफर को हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत के निर्देशन के लिए जाना जाता है।


पढ़ें: गरीबों को खाना बांटने पर शाहरुख खान ने की अपनी टीम की तारीफ, कहा- 'मुझे आप सभी पर गर्व है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें