फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Widows: पतियों को मारकर जीने चली थीं ऐशो आराम की जिंदगी, पीछे लगा एक इंस्पेक्टर और फिर...

Wed, 18 Nov 2020 09:41 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ब्लैक विडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने पतियों की हत्या कर ऐशो आराम की जिंदगी जीने का ख्वाब देखने वाली उच्चवर्गीय तीन महिलाओं की कहानी विदेश में धूम मचाने के बाद भारत आ पहुंची है। इस कहानी को बनाया है रिलायंस एंटरटेनमेंट की सहयोगी कंपनी बिग सिनर्जी मीडिया ने और इसे एक देसी ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ब्लैक विडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की ब्लैक विडो का इंतजार करते रहे लोगों को जल्द ही एक नहीं बल्कि तीन तीन 'ब्लैक विडोज' देखने को मिलेंगी। हिंदी में बन रही ये वेब सीरीज फिनलैंड की इसी नाम से रिलीज हुई एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज से प्रेरित है जिसमें महिलाओं को एक अलग रंग रूप में दिखाया गया है। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें मोना सिंह, शमिता शेट्टी और स्वास्तिका मुखर्जी जैसी अभिनेत्रियां मुख्य भूमिकाएं निभाती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
ब्लैक विडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिरसा दासगुप्ता के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'ब्लैक विडोज' की कहानी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द ही घूमती है। तीनों महिलाओं को इनके पति शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। इन तीनों महिलाओं के दिमाग में अपने पति से छुटकारा पाने का ख्याल आता है और उस ख्याल पर ये तीनों अमल भी करती हैं। कमाल की बात तो यह है कि अपने पतियों को मारने के बाद ये तीनों ही महिलाएं मगरमच्छ के आंसू भी बहाती हैं।

4 of 5
ब्लैक विडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'ब्लैक विडोज' सीरीज की इन तीनों महिलाओं को अपने पतियों के गुजरने के बाद आजादी से जीने का मौका मिलता है और इन्हें आजादी के नए मतलब पता चलते हैं। लेकिन, इन तीनों की नई जिंदगियों में अचानक से तब भूचाल आ जाता है जब इनमें से एक का पति फिर से वापस आ जाता है। यहीं से इनकी जिंदगी फिर से उतार-चढ़ाव से गुजरने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लैक विडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिनलैंड की इस लोकप्रिय वेब सीरीज को पहली बार हिंदी में प्रदर्शित किया जाना है। इससे पहले यह सीरीज यूक्रेन, इस्टोनिया, लिथोनिया, मध्य पूर्व, मैक्सिको, स्कैंडिनेविया और चेक गणराज्य में प्रदर्शित की जा चुकी है। सीरीज की शूटिंग का काम करीब करीब पूरा हो चुका है और इन दिनों इसका पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से निपटाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें