फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action Thriller Web Series: एक्शन और रोमांच से भरपूर हैं ये पांच वेब सीरीज, आज ही करें वॉच लिस्ट में शामिल

Mon, 30 May 2022 12:03 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनियाभर में बीते कुछ समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। यह वजह है कि इन दिनों ओटीटी पर वेब सीरीज की भरमार है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति लोगों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए मेकर्स तरह-तरह के कंटेंट उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Action Thriller Web Series - फोटो : Social media

दुनियाभर में बीते कुछ समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। यह वजह है कि इन दिनों ओटीटी पर वेब सीरीज की भरमार है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति लोगों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए मेकर्स तरह-तरह के कंटेंट उपलब्ध करा रहे हैं। लेकिन अगर आप भी वही पुराने रोमांस, हॉरर, कॉमेडी और क्राइम कंटेंट को दख बोर हो चुके हैं तो हम आपके लिए लाए पांच ऐसी एक्शन से भरपूर सीरीज जिसे देख आप अपना भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया

पाताल लोक
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित वेब सीरीज पाताल लोक दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। सीरीज की कहानी एक दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर हाथीराम के इर्द गिर्द घूमती है। इस सीरीज में एक पत्रकार की हत्या की साजिश में गिरफ्तार चार अपराधियों की कहानी दिखाई गई है। पहले भाग की लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स ने इसके दूसरे भाग का भी एलान कर दिया।

विज्ञापन

3 of 6
रंगबाज - फोटो : सोशल मीडिया

रंगबाज 

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5

90 के दशक के गोरखपुर की देहाती पृष्ठभूमि पर आधारित सीरीज रंगबाज अपराध, खून, वासना और गंदी राजनीति भरपूर है। इस सीरीज को जी5 की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली सीरीज का अवॉर्ड भी मिला था। सीरीज में बताया गया है कि कैसे कोई इंसान हालात से मजबूर होकर अपराधी बनता है। 

4 of 6
भौकाल - फोटो : सोशल मीडिया

भौकाल

ओटीटी प्लेटफॉर्म- एम एक्स प्लेयर

वेब सीरीज भौकाल के दोनों ही दर्शकों को बेहद पसंद आए थे। इ सीरीज ने अपनी रिलीज के बाद ही धूम मचा दी थी। क्राइम और एक्शन थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज में मोहित रैना एसपी सिकेरा के किरदार में हैं। इसकी कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

 
विज्ञापन

5 of 6
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर

ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो

अली फजल, पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी और दिव्येंदु शर्मा स्टारर मिर्जापुर ओटीटी की लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक हैं। इस सीरीज का एक-एक किरदार और डायलॉग खूब हिट हुए थे। मिर्जापुर की पृष्ठभूमि पर आधारित इस वेब सीरीज में तमंचो का व्यापार और गोलियों की भरपूर बौछार दिखाई गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टेट ऑफ सीज: 26 /11 - फोटो : सोशल मीडिया

‘स्टेट ऑफ सीज 26/11’ 

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5

‘स्टेट ऑफ सीज 26/11’ मुंबई में हुए 26/11 हमले पर आधारित है। आतंकी हमले की सच्चाई बताती इस सीरीज में भरपूर एक्शन और रोमांच है। इस सीरीज को अर्जन बाजवा और अर्जुन बिजलानी मुख्य किरदार में नजर आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें