फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: पवन सिंह की 'प्रपंच' लोगों को आ रही पसंद, वेब सीरीज में दिखा पावर स्टार का दमदार अंदाज

Sun, 29 May 2022 04:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी बॉलीवुड सितारों की तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुके हैं। उनकी वेब सीरीज का नाम प्रपंच है। रिलीज के बाद से ही इस सीरीज को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इस भोजपुरी सीरीज को चौपाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। फिल्मों के बाद फैंस को पवन सिंह का डिजिटल डेब्यू भी काफी पसंद आ रहा है। चौपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पवन सिंह का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अपने पावरस्टार की धमाकेदार वेब सीरीज प्रपंच आ चुकी है। अब कहीं भी कभी भी देखें, सिर्फ चौपाल पर।' इस पोस्ट को एक्टर पवन सिंह ने भी शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 4
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर भोजपुरी सितारों की एंट्री
फिल्मों के साथ ही अब भोजपुरी सितारे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की तरफ भी रुख करने लगे हैं। इसकी खास वजह बिजनेस है। आज के समय में लोग सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी को भी तवज्जो देने लगे हैं, साथ ही इससे कलाकारों की भी इससे अच्छी कमाई हो रही है। यही वजह से कि बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी सितारों को डिजिटल की दुनिया रास आने लगी है। दिनेश लाल यादव के बाद अब पवन सिंह का नाम भी वेब सीरीज में काम करने वाले भोजपुरी सितारे की लिस्ट में जुड़ गया है।
विज्ञापन

3 of 4
पवन सिंह - फोटो : Instagram
क्या है चौपाल की कहानी?
चौपाल एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो भ्रष्ट सिस्टम और लचर कानूनी व्यवस्था का शिकार हो जाता है। इसी वजह से उसे हथियार तक उठाना पड़ता है। इसके बाद वह लोगों का खून बहाने में भी संकोच नहीं करता। आसान भाषा में कहें तो कुल मिलाकर पवन सिंह इस सीरीज में भ्रष्ट सिस्टम से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से भी चर्चा में हैं पवन सिंह
पवन सिंह इस वेब सीरीज के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें आरा कोर्ट के बाहर उनकी पत्नी के साथ देखा गया था। बता दें कि पवन ने अपनी पत्नी को तलाक देने की अर्जी कोर्ट में दाखिल की थी, जिसके बाद जज ने उन्हें आपस में सुलह करने का एक मौका दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें