सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
4. सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी
ओटीटी: डिस्कवरी प्लस
डॉक्यूमेंट्री 'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी' का निर्माण नीरज पांडे ने किया है। नीरज और मनोज अब तक 'स्पेशल 26', 'अय्यारी', 'नाम शबाना', 'सात उचक्के' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। यह डॉक्यूमेंट्री बागपत, उत्तर प्रदेश के पास सिनौली नामक जगह पर हुई खुदाई में निकली चीजों के बारे में हैं। महाभारत काल की चीजों में सबसे महत्वपूर्ण रहा यहां रथों का मिलना। इससे ये साबित होता है कि घोड़ों का प्रयोग भारत में साढ़े पांच हजार साल पहले से होता रहा है औऱ उनके अरब से लाकर यहां मानवीय प्रयोग में रखे जाने की इतिहास में लिखी बात निराधार है।