फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zoya Hussain: 'ग्राउंड जीरो' से पहले देखें जोया हुसैन की ये दमदार फिल्में, 'मुक्केबाज' से कमाया नाम

Fri, 25 Apr 2025 09:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zoya Hussain Films: जोया हुसैन आज रिलीज हो रही फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह कई फिल्मों में दमदार अदाकारी कर चुकी हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
भैया जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज 25 अप्रैल को इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' रिलीज हो रही है। फिल्म में इमरान हाशमी ने बीएसएफ जवान का किरदार निभाया है। फिल्म जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा जोया हुसैन और साई ताम्हणकर अहम किरदार में हैं। दिल्ली में पली बढ़ीं जोया हुसैन ने 'मुक्केबाज' फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने 'ग्राउंड जीरो' के अलावा कई फिल्मों में दमदार किरदार निभाया है। आइए उनकी फिल्मों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
भैया जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भैया जी
'भैया जी' फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म में जोया हुसैन के अलावा मनोज बाजपेयी भी हैं। फिल्म में पूर्व अपराध सरगना की कहानी दिखाई गई है, जो अपने छोटे भाई की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों से बदला लेता है। फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी।
Ground Zero: 'आतंकवाद के खिलाफ दमदार है ग्राउंड जीरो की कहानी', सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ
विज्ञापन

3 of 6
अनकही कहानियां - फोटो : सोशल मीडिया
अनकही कहानियां
फिल्म 'अनकही कहानियां' साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जोया हुसैन के अलावा अभिषेक बनर्जी और रिंकू राजगुरु अहम किरदार में थे। फिल्म में शहर की चहल पहल के अलावा तीन कहानियां दिखाई गई हैं। दो कहानियां प्यार की हैं और तीसरी कहानी दो ऐसे लोगों की है जिनकी दिक्कतें एक तरह की हैं। इन दिक्कतों को दो लोग मिलकर सुलझाते हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
जायरा वसीम से लेकर हिना खान तक, कश्मीरी हैं ये कलाकार, बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कमाया नाम

4 of 6
लाला कप्तान - फोटो : सोशल मीडिया
लाल कप्तान
'लाल कप्तान' साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जोया हुसैन के अलावा सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा थीं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक इनामी शिकारी अपने कट्टर दुश्मन रहमत खान को मारने के लिए एक अभियान पर निकलता है। ऐसे में उसकी मुलाकात एक विधवा से होती है जो उसके साथ हो लेती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

5 of 6
नामदेव भाऊ - फोटो : यूट्यूब
नामदेव भाऊ
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'नामदेव भाऊ; इन सर्च ऑफ साइलेंस' एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। फिल्म में एक शांत ड्राइवर और एक बातूनी लड़के की यात्रा की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में जोया हुसैन के अलावा नामदेव गौरव और आर्य देव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुक्केबाज - फोटो : यूट्यूब
मुक्केबाज
फिल्म 'मुक्केबाज' साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इसमें जोया हुसैन के साथ विनीत कुमार सिंह अहम किरदार में हैं। फिल्म में एक मुक्केबाज की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में एक महत्वकांक्षी मुक्केबाज का अपने कोच के साथ इसलिए झगड़ा हो जाता है क्योंकि वह कोच की भतीजी से प्यार करने लगता है। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें