फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें आप तृप्ति को कब्रिस्तान में देख सकते हैं। वे दोनों साथ में चल रहे होते हैं, तभी अचानक एक परछाई उनके पास से गुजरती है। वे बहुत डरे हुए नजर आ रहे हैं और चीखते भी हैं। राजकुमार ने इस मजेदार वीडियो को साझा किया और कैप्शन में लिखा, "ऐसी भयानक स्थिति में विक्की तो क्या बिक्की भी डर जाता। फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है। एक फैन ने लिखा, "स्त्री तो नहीं आ गई", दूसरे फैन ने लिखा, "स्त्री का खौफ अभी भी नहीं गया क्या", एक और फैन ने लिखा, ''क्या इस फिल्म में भी स्त्री नजर आएगी''