फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinod Mehra: चार शादियों के बाद भी नहीं मिला मनचाहा प्यार, विनोद मेहरा का आखिरी ख्वाब भी रह गया अधूरा

Wed, 30 Oct 2024 07:20 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vinod Mehra Death Anniversary: आज विनोद मेहरा की डेथ एनिवर्सरी है। आइए इस मौके पर हम अभिनेता की जिंदगी की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानते हैं…
 
विज्ञापन
1 of 6
विनोद मेहरा - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के दिग्गजों में से एक विनोद मेहरा की आज डेथ एनिवर्सरी है। आज ही के दिन इस महान कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अभिनेता की जिंदगी भले ही छोटी रही हो लेकिन, फिल्म जगत में उन्होंने अपना कद ऊंचा रखा। हालांकि, उनकी जिंदगी भी अधूरेपन से भरी थी। चाहे वो प्यार हो या उनका ख्वाब हो। आइए आज उनकी जिंदगी को टटोलने की थोड़ी सी कोशिश करते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
विनोद मेहरा - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
सौ से ज्यादा फिल्मों में किया काम
45 वर्ष की उम्र तक विनोद मेहरा ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वह अपनी प्रोफेशनल और निजी दोनों ही जिंदगियों को लेकर खूब चर्चा में रहते थे। फिल्मी गलियारों में उनकी चर्चा आए दिन चलती रहती थी। अभिनेता की चार-चार शादियां हों या फिर मुख्य अभिनेता से साइड रोल तक का सफर हो। उनकी हर कहानी दिलचस्प रही है।
Diwali Party: दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारुकी

 
विज्ञापन

3 of 6
विनोद मेहरा - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
छोटी उम्र में ही शुरू कर दी अदाकारी
13 फरवरी 1945 को अमृतसर में विनोद मेहरा का जन्म हुआ। बचपन से ही उनका रुझान अभिनय की ओर था। छोटी उम्र में ही उन्होंने अभिनय करना शुरू कर दिया। महज 10 साल की उम्र में विनोद मेहरा ने फिल्म 'अद्ल-ए-जहांगीर' से अदाकारी की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेता रागिनी' और 'बेवकूफ' जैसी फिल्मों में नजर आएं।

 

4 of 6
विनोद मेहरा - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
इस फिल्म से मिला मुख्य अभिनेता के तौर पर ब्रेक
वर्षों तक अभिनेता ने बतौर बाल कलाकार काम किया। आखिरकार उन्हें वर्ष 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' मुख्य किरदार के रूप में पहला ब्रेक मिला। इस फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी। इसके बाद विनोद ने 'पर्दे के पीछे', 'एलान' 'अमर प्रेम', 'लाल पत्थर' और 'अनुराग' जैसी कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि, बाद में उन्होंने सेकेंड लीड रोल में कई जाने-माने अभिनेताओं के साथ काम किया। वह 'नागिन', 'जानी दुश्मन', 'घर', 'स्वर्ग नरक' और 'कर्तव्य' जैसी फिल्मों में नजर आए।

 
विज्ञापन

5 of 6
विनोद मेहरा और रेखा - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
विनोद ने की थी चार-चार शादियां?
विनोद मेहरा की निजी जिंदगी और उनकी शादियों को लेकर खूब चर्चा रही है। अभिनेता ने चार शादियां की थीं। अभिनेता ने अपनी मां के कहने पर पहली शादी मीना ब्रोका से की थी। फिल्मों में आने के बाद वह अपना दिल बिंदिया गोस्वामी को दे बैठे और उनसे शादी कर ली। हालांकि, यह शादी चार साल चली। इसके बाद उन्होंने किरण मेहरा से तीसरी शादी की, उनका यह रिश्ता भी दो साल चला। उनकी चौथी शादी ने फिल्मी गलियारों से लेकर अखबार के पन्नों तक खूब सुर्खियां बटोरीं। कहा जाता है कि विनोद ने अभिनेत्री रेखा से चौथी शादी की थी, हालांकि उनकी मां ने रेखा को नहीं अपनाया और उन्हें घर से निकाल दिया था। अंत में उनकी यह शादी भी टूट गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विनोद मेहरा - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
यह ख्वाब रह गया अधूरा
अभिनय के बाद विनोद मेहरा ने बतौर निर्माता और निर्देशक काम करना चाहा। फिल्म ‘गुरुदेव’ से उन्होंने इसकी शुरुआत की। फिल्म में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे, लेकिन उनका यह ख्वाब अधूरा ही रह गया। फिल्म के बीच में ही उनकी मृत्यु हो गई। बाद में इस फिल्म को राज सिप्पी ने निर्देशित किया।
Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म का प्रमोशन करने नवाबों के शहर पहुंचे रूह बाबा और नई मंजुलिका, अंदाज पर फैंस हुए फिदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें