फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Cameo Movies: ‘सिंघम अगेन’ से पहले इन फिल्मों में कैमियो कर सलमान खान ने लूटी महफिल, देखें लिस्ट

Wed, 30 Oct 2024 02:02 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Cameo Movies List: सलमान खान रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में 'चुलबुल पांडे' के किरदार में कैमियो करते नजर आएंगे। इस फिल्म में कैमियो करने से पहले भी सलमान कई फिल्मों में कैमियो करके महफिल लूट चुके हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी फिल्में हैं…
 
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
एक नवंबर को रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार कैमियो तो कर ही रहे हैं। साथ ही सलमान खान भी ‘चुलबुल पांडे’ के तौर पर कैमियो करते हुए नजर आएंगे। सलमान खान के कैमियो को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह भी है। आइए जानते हैं इस फिल्म से पहले सलमान खान किन फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 7
'सन ऑफ सरदार' - फोटो : सोशल मीडिया
सन ऑफ सरदार
अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार ने वर्ष 2012 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आई थीं। फिल्म में संजय दत्त ने अहम भूमिका अदा की है, लेकिन इस फिल्म में सलमान खान ने कैमियो करके चार चांद लगा दिए थे।
‘अबकी जंग छिड़ी तो भीषण संग्राम होगा…’, ‘पटना से पाकिस्तान 2’ इस दिन होगी रिलीज
 
 
विज्ञापन

3 of 7
जीरो - फोटो : यूट्यूब
जीरो
दिसंबर 2018 में शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ रिलीज हुई। फिल्म में शाहरुख ने एक बौने आदमी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में भी सलमान खान ने कैमियो किया है। सलमान ने हीरो बनकर ‘जीरो’ में कैमियो किया है। 
 

4 of 7
कुछ कुछ होता है - फोटो : यूट्यूब
कुछ-कुछ होता है
वर्ष 1998 में शाहरुख और काजोल की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज हुए 26 साल हो गए हैं। इस फिल्म में भी सलमान ने छोटा सा किरदार निभाया था और प्रशंसा प्राप्त की थी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म 'पठान' - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
पठान
पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने धूम मचा दी थी। फिल्म में शाहरुख खान की मदद करने टाइगर बनकर सलमान खान ने कैमियो किय है।
 
विज्ञापन

6 of 7
बागबान - फोटो : सोशल मीडिया
बागबान
अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘बागबान’ में भले ही सलमान खान ने छोटा सा ही रोल किया हो, लेकिन उनके उस किरदार ने सभी का दिल जीत लिया। आज भी लोग उनके उस किरदार की सराहना करते नहीं थकते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तीस मार खां - फोटो : यूट्यूब
तीस मार खां
अक्षय कुमार की फिल्म तीस मार खां में सलमान खान ने एक गाने में कैमियो किया था। गाने में डांस करके ही सलमान छा गए थे।
Vidya Balan: जब विद्या बालन ने दीया मिर्जा को दी बिन मांगी सलाह, फिर बढ़ गई दीया मिर्जा की तकलीफ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें