31 जुलाई को साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'साम्राज्य' रिलीज हुई। इसके बाद से यह फिल्म विवादों में घिरी है। इल्जाम है कि इस फिल्म में तमिल पहचान को गलत तरीके से दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया। पहले भी तमिल समूह कई फिल्मों पर आपत्ति जता चुके हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मद्रास कैफे
- फोटो : सोशल मीडिया
मद्रास कैफे
तमिल समूहों, खासकर 'नाम तमिलर काची' ने बॉलीवुड फिल्म 'मद्रास कैफे' का तमिलनाडु में विरोध किया और इसकी रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उनकी चिंता थी कि इसमें लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) के सदस्यों को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में जॉन अब्राहम और नरगिस फाखरी अहम किरदार में थे।
विज्ञापन
3 of 6
द फैमिली मैन सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
द फैमिली मैन सीजन 2
सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 2' को लेकर भी विवाद हुआ था। इसमें श्रीलंकाई तमिल विद्रोहियों को दिखाया गया था। इसी वजह से सीरीज पर असंवेदनशीलता के आरोप लगे और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। तमिलनाडु के कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की, कि सीरीज में तमिल ईलम आंदोलन और उसके प्रतिभागियों को नकारात्मक रूप से दिखाया गया है।
विश्वरूपम
कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को कुछ मुस्लिम समूहों द्वारा विरोध का सामना करना पड़ा था। उनका इल्जाम था कि फिल्म में उनके समुदाय को गलत तरीके से पेश किया गया है। इस विरोध के कारण, फिल्म को तमिलनाडु में प्रतिबंधित कर दिया गया था और अन्य राज्यों में भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।
विज्ञापन
5 of 6
18.05.2009
- फोटो : सोशल मीडिया
18.05.2009
इसी तारीख को श्रीलंका का गृहयुद्ध खत्म हुआ था। '18.05.2009' नाम से साउथ में फिल्म बनाई गई। फिल्म में युद्ध के खत्म होने से जुड़ी घटनाओं और तमिलों की पीड़ा को दिखाया गया। इल्जाम था कि फिल्म में कई दृश्य गलत तरीके से दिखाए गए हैं। ऐसे में इसे सेंसरशिप संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। फिल्म से 'श्रीलंका', 'प्रभाकरण' और 'लिबरेशन टाइगर्स' जैसे शब्द हटाए गए। कुछ दृश्यों को कथित तौर पर काट दिया गया था।
रावण देशम
तमिल फिल्म 'रावण देशम' पर भी विवाद हुआ था। फिल्म में रावण को गलत तरह से दिखाए जाने पर विवाद था। दावा था कि इस फिल्म में कुछ भी विवादित नहीं है। इसके बावजूद इसमें श्रीलंकाई गृहयुद्ध के बाद की स्थिति और शरणार्थियों की दुर्दशा दिखाई गई। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी।