फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: सामंथा के साथ रोमांटिक हुए विजय देवरकोंडा, साझा किया फिल्म 'कुशी' से जुड़ा वीडियो

Wed, 19 Jul 2023 04:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा अपने फैंस के दिलों की धड़कन हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन तो करते ही हैं अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘कुशी’ को लेकर भी काफी चर्चा में चल रहे हैं। अब हाल ही में, विजय ने अपनी को-स्टार सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की अगली फिल्म ‘कुशी’ एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म की रिलीज से पहले ही यह दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है। अब विजय ने सामंथा के साथ फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ने साझा किया कि और कहा कि वह अपने जीवन में इसी तरह का प्यार चाहते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : social media

अभिनेता की इस वीडियो में विजय और सामंथा को बिस्तर पर एक-दूसरे को गले लगाते हुए आराम से सोते हुए देखा जा सकता है। उनकी केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है और बेहद प्यारी भी लग रही है। नई ऑनस्क्रीन जोड़ी को देखने के लिए दर्शक भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विजय की पोस्ट पर फैंस भी अपना जबर्दस्त रिएक्शन दे रहे हैं।

Project K: अमेरिका में ‘प्रोजेक्ट के’ टीम के साथ नहीं दिखेंगी दीपिका, यूनियन के साथियों का साथ देने का फैसला

4 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो को साझा करते हुए विजय ने लिखा, ‘यह मेरी तरह का प्यार है। कुशी की तरह प्यार।’ वहीं, पिछले दिनों सामंथा ने भी फिल्म से जुड़ा एक क्लिप साझा किया था, जिसमें वह विजय को लंच बॉक्स देती नजर आ रही थीं। इस क्लिप को साझा करते हुए सामंथा ने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि आपको वह प्यार मिलेगा जिसके आप वास्तव में हकदार हैं। दर्शकों में भी कुशी को लेकर बज बना हुआ है।’

Bollywood Actors: असल जिंदगी में ब्रांडेड कपड़ों को तवज्जो नहीं देते ये एक्टर्स, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म ‘कुशी’ के साथ इंडस्ट्री में एक दमदार कमबैक करने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस भी विजय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिवा निर्वाण कर रहे हैं। इस फिल्म में विजय के साथ सामंथा रुथ प्रभु भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें