दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने अपने साथी कलाकारों के आह्वान को ध्यान में रखते हुए और अपने संघर्षरत साथियों की मदद के लिए ही फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के प्रचार के लिए सैन डिएगो में 20 जुलाई से शुरू हो रहे कॉमिक कॉन में फिल्म से संबंधित कार्यक्रम में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। फिल्म के सितारे प्रभास अमेरिका पहुंच चुके हैं। उनकी और राणा दग्गुबाती की एक तस्वीर ये फिल्म बनाने वाली कंपनी वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया पर साझा की है। फिल्म के एक और सितारे कमल हासन भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं। दीपिका ने अमेरिका न जाने का फैसला बताते हैं पहले ही ले लिया था, बस इसे सार्वजनिक बुधवार को ही किया गया।