विधु विनोद चोपड़ा-संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल में ही बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने मुन्ना भाई एमबीबीएस को लेकर बात की है। उन्होंने कहा,"मुन्ना भाई एमबीबीएस खाली सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। राजू यह सोचकर बहुत परेशान थे कि मैंने बहुत सारा पैसा खो दिया है। उस समय मैंने राजू को लगभग 11,000 हजार देते हए कहा, यह थोड़ा पैसा है। उन्होंने मना करते हुए कहा कि वो कुछ भी नहीं लेंगे। इस के बाद मैंने उन्हें यह कहते हुए दिया कि यह अगली फिल्म के लिए है, एक और बनाओ। यह एक बेहतरीन फिल्म है।"