फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाई गई छोटे सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर, वीडियो देख फैंस हुए गदगद

Fri, 22 Mar 2024 10:24 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बलकौर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के घर रविवार को एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बठिंडा के निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। छोटे सिद्धू को देख फैंस का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अब हाल ही में, टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर सिद्धू मूसेवाला और उनके भाई की तस्वीरें दिखाई गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह। - फोटो : instagram
एक प्रशंसक ने टाइम्स स्क्वायर पर सिद्धू और उनके उनके छोटे भाई के लिए एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "सिद्धू मूसेवाला के लिए बड़ा क्षण। उनके पिता और छोटे भाई की तस्वीर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चमक रही है।" वीडियो में सिद्धू की बचपन की तस्वीर के अलावा बलकौर और शुभदीप की तस्वीर दिखाई गई है। एक तस्वीर में सिद्धू अपने पिता के साथ भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह - फोटो : अमर उजाला
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "टाइम्स स्क्वायर के लिए बड़ा पल है।" दूसरे प्रशंसक ने लिखा, "जन्मा सितारा...पंजाब का गौरव।" वही, एक यूजर ने घोषणा की कि 'लीजेंड वापस आ गया है', जबकि दूसरे ने बच्चे को 'भाग्यशाली' कहा। कई प्रशंसकों ने वीडियो के नीचे दिल के इमोजी लगाए। कुछ ने अनुमान लगाया कि टाइम्स स्क्वायर पर उस प्रशंसक को कितनी जगह की कीमत चुकानी पड़ी होगी, जिसने सिद्धू को श्रद्धांजलि दी थी।

4 of 5
बेटे की प्रतिमा के साथ पिता बलकौर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने हाल ही में आईवीएफ की प्रक्रिया के माध्यम से 60 साल की उम्र में अपनी पत्नी के साथ एक बच्चे का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह - फोटो : social media
वही, बता दें कि इससे पहले बलकौर सिंह  ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दावा किया कि पंजाब सरकार के अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे थे और उनसे सवाल कर रहे थे कि क्या नवजात बच्चा जायज है।

Sara Ali Khan: भाई इब्राहिम को बॉलीवुड डेब्यू से पहले सारा ने दी ये सलाह, मां अमृता के सुझाव का भी किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें