राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से हुई। हालांकि, यह फिल्म 'जिगरा' को पछाड़ आगे निकल चुकी है, लेकिन अब इस फिल्म की भी हालत खस्ता हो चुकी है। हालांकि, आज फिल्म को करवा चौथ के त्योहार का फायदा मिला और इसकी कमाई में उछाल देगा गया। आज फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 10वां दिन था, ऐसे में आज के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया।