Vicky Kaushal Birthday: विक्की कौशल की गिनती ऐसे अभिनेताओं में होती है, जो अपने किरदार के लिए काफी मेहनत करते हैं। 'मसान' से लेकर 'छावा' तक विक्की ने अपने किरदारों के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। जानते हैं किस तरह से की विक्की ने अपने किरदारों की तैयारी।
‘ये दुख काहे खत्म नहीं होता बे’ इस डायलॉग को सुनते ही ‘मसान’ फिल्म का एक सांवला सा लड़का याद आता है। आज ये लड़का बॉलीवुड का ‘छावा’ बन चुका है और पूरी इंडस्ट्री में अपने अभिनय से दहाड़ लगा रहा है। आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं विक्की कौशल की। 2015 में आई ‘मसान’ से अब तक इन दस सालों में विक्की कौशल का दुख पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अब विक्की कौशल की गिनती बॉलीवुड के उन उभरते सितारों में हो रही है, जिन्हें इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार माना जाता है। कभी वर्दी में सेना का जवान, कभी सरदार उधम सिंह, कभी सैम मानिक शॉ तो कभी छत्रपति संभाजी महाराज, अपने दस साल के करियर में विक्की कौशल ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं।
इन किरदारों के लिए विक्की कौशल ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। कभी किसी किरदार के लिए उन्होंने आर्मी की ट्रेनिंग ली है, तो कभी अपना वजन बढ़ाया और कम किया है। कभी खुद को किरदार में ढालने के लिए उन्होंने बनारस में श्मशान घाटों पर डोम के साथ वक्त बिताया, तो कभी युद्ध में लड़ने के लिए उन्होंने घुड़सवारी और तलवारबाजी सीखी। आज विक्की कौशल के 37वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके कुछ प्रमुख किरदारों और उन किरदारों के लिए की गई विक्की कौशल की खास तैयारी के बारे में।
विज्ञापन
2 of 9
मसान
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मसान
2015 में आई फिल्म ‘मसान’ से विक्की कौशल ने पूरी तरह से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। फिल्म में उन्होंने श्मशान घाट पर चिता जलाने वाले दीपक कुमार का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभाने के लिए विक्की ने बनारस में श्मशान घाट पर डोम (चिता जलाने वाले) के साथ काफी वक्त बिताया। उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर कई दिन बिताए, स्थानीय लोगों से बात की और उनके दैनिक जीवन को करीब से जाना। उनकी बोलचाल-भाषा की प्रेक्टिस की।
विज्ञापन
3 of 9
रमन राघव 2.0 में विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
रमन राघव 2.0
रमन राघव 2.0 में विक्की कौशल ने एक नशे के आदी पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी। अपने इस किरदार को निभाने के लिए विक्की ने काफी तैयारी की थी। वो एक दिन में 5 से 6 पैकेट सिगरेट पी जाते थे। साथ ही उन्होंने कोकीन और ड्रग्स लेने की भी प्रेक्टिस की थी। हालांकि, फिल्म में कोकीन की जगह ग्लूकोज पाउडर को दिखाया गया था।
मनमर्जियां
2018 में आई फिल्म ‘मनमर्जियां’ में विक्की कौशल ने विक्की संधू नाम के एक युवा लड़के का किरदार निभाया था। जो जिम में बॉडी बनाता है और पंजाबी म्यूजिक सुनता है। विक्की कौशल अपने इस किरदार को अपना दूसरा रूप मानते हैं, जिसने उन्हें आजादी से जीने का मौका दिया। इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने पहली बार अपना वजन बढ़ाया था। साथ ही उन्होंने अपने वर्कआउट और डाइट पर भी काफी काम किया था।
विज्ञापन
5 of 9
विक्की कौशल और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
संजू
रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ में विक्की कौशल ने संजय दत्त के दोस्त कमली की भूमिका निभाई थी। सहायक किरदार की इस भूमिका में भी विक्की ने अपनी छाप छोड़ी थी और उन्हें सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म में विक्की ने गुजराती युवक का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्होंने गुजराती भाषा सीखी थी और असली जीवन के कमली यानी परेश गिलानी से भी मुलाकात की थी।
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक वो फिल्म है जिसने विक्की कौशल को बतौर अभिनेता इंडस्ट्री में स्थापित किया। इस फिल्म में सेना के ऑफिसर की भूमिका निभाने के लिए विक्की कौशल ने कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने किरदार के लिए लगभग 15 किलो वजन बढ़ाया था। साथ ही सेना के साथ भी समय बिताया था और जवानों की दिनचर्या और उनके हाव-भाव के बारे में सीखा था। उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण लिया था और बंदूक, तोप आदि चलाना भी सीखा था।
विज्ञापन
7 of 9
फिल्म 'सरदार उधम' में विक्की कौशल
- फोटो : एक्स(ट्विटर)
सरदार उधम
सरदार उधम सिंह की बायोपिक में विक्की कौशल ने भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उधम सिंह के अलग-अलग उम्र के समय को दिखाया गया था। इसके लिए विक्की ने पहले अपने वजन को घटाया था और फिर बाद में बढ़ाया भी था। साथ ही उन्होंने उधम सिंह के बारे में और जलियांवालाबाग की घटना के बारे में काफी पढ़ भी था। किरदार में ढलने के लिए और उसके बारे में ज्यादा जानकरी के लिए विक्की शूट से पहले ही मुंबई से अमृतसर चले गए थे। जहां उन्होंने तीन से चार महीने का समय बिताया।
8 of 9
सैम बहादुर
- फोटो : यूट्यूब
सैम बहादुर
सैम बहादुर में विक्की ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। सैम मानेकशॉ का किरदार निभाने के लिए विक्की कौशल ने छह महीने तैयारी की थी। इसके लिए उन्होंने सैम मानेकशॉ के साथ रहे अधिकारियों से बात की और उनके साथ समय बिताया था। साथ ही मानेकशॉ की तरह बोलने और उनके चलने की स्टाइल को कॉपी करने के लिए विक्की ने काफी मशक्कत की थी। साथ ही विक्की ने आर्मी की ट्रेनिंग भी ली थी। उन्होंने सैम की तरह जैज संगीत सुनना और मेकअप के दौरान आईने में खुद को सैम के रूप में देखने का अभ्यास भी किया। विक्की ने सैम की तरह ही नाक की बनावट रखने के लिए कोई प्रोस्थैटिक मेकअप का भी इस्तेमाल नहीं किया था।
शीतल इकबाल शर्मा ने डिजाइन किए 'छावा' के कॉस्ट्यूम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छावा
इसी साल रिलीज हुई ‘छावा’ ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और अभी तक साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए विक्की कौशल ने काफी मेहनत की है। फिल्म के लिए उन्होंने सात महीने तक तैयारी की और लगभग 25 किलो तक अपना वजन बढ़ाया। वो दिन में सात बार हेल्दी खाना खाते थे। सुबह 4:30 पर उठ जाते थे। एक योद्धा के किरदार में ढलने के लिए विक्की कौशल ने घुड़सवारी और तलवारबाजी सीखी। फिल्म में संभाजी महाराज को प्रताड़ित करने वाले सीन के लिए विक्की रात भार हाथ बांधे खड़े रहे थे। जिसके बाद उनके हाथ उठने तक में दिक्कत हुई थी और शूटिंग को कई महीने रोकना पड़ा था।