फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: वैकेशन के लिए जाते वक्त एयरपोर्ट पर क्यों रोकी गईं कटरीना? लौटना पड़ा वापस

Tue, 27 Dec 2022 07:14 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्की और कटरीना - फोटो : social media
कटरीना कैफ और विक्की कौशल अक्सर एयरपोर्ट पर स्पॉट होते रहते हैं और लोग उनकी तस्वीरों को देखकर काफी खुश हो जाते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि स्टार्स को सिक्योरिटी रीजन की वजह से रोक दिया जाता है। ऐसा बॉलीवुड के कई सितारों के साथ हो चुका है। इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में विक्की कटरीना एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। वहां कुछ ऐसा हो गया, जो कि खबरों का हिस्सा बन गया। 
विज्ञापन

2 of 4
विक्की और कटरीना - फोटो : social media
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विक्की और कटरीना  सरदार उधम स्टार एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर खड़े नजर आए और सीआईएसएफ के अफसर कागजात चेक कर रहे हैं। इस दौरान कटरीना सीधे अंदर एंट्री करती हैं। इस बीच सीआईएसएफ के अधिकारी ने उन्हें रोक लिया और कहा, 'मैडम चेकिंग के लिए रुकिए।' इसके बाद कटरीना को एंट्री गेट पर लौटना पड़ गया।
  ">https://
विज्ञापन

3 of 4
विक्की और कटरीना - फोटो : social media
वीडियो देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कटरीना और विक्की क्रिसमस के मौके पर वैकेशन के लिए कहीं बाहर जा रहे थे। कटरीना का आउटफिट क्रिसमस के लिए एकदम परफेक्ट लग रहा था। एक्ट्रेस ने सनग्लासेस, व्हाइट स्पोर्ट्स शूज और सिंगल पोनीटेल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, विक्की कौशल ने व्हाइट शर्ट, ब्लू डेनिम, कैप और सनग्लासेस में सिंपल लुक रखा था। 

Vijay Devarakonda: अगर आप भी हैं विजय के 100 में से एक जबरा फैन, तो मिलेगा इस शानदार जगह पर घूमने का मौका
विज्ञापन

4 of 4
विक्की और कटरीना - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना जल्द श्रीराम राघवन की 'मेरी क्रिसमस' में एक्टर विजय सेतुपति के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा कटरीना सलमान खान स्टारर ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगी।

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने पलट दिया सारा खेल, एक-दो नहीं इस बार इन आठ कंटेस्टेंट में से कोई होगा एलिमिनेट?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें