फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vettaiyan Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ ने की अच्छी बोहनी, पहले दिन कर डाला इतना कलेक्शन

Thu, 10 Oct 2024 10:47 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम
रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित क्राइम एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘वेट्टैयन’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन भी दिखेंगे। फिल्म में रजनीकांत ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। वहीं, अमिताभ बच्चन एक वकील की भूमिका में नजर आए हैं। इन दोनों सितारों के अलावा फिल्म में फहद फाजिल और राणा दग्गुबाती भी हैं। फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
'वेट्टैयन' - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग कलाकारों और फिल्म निर्माण की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग फिल्म को कमतर आंक रहे हैं। कुछ नेटिजन्स ने इसकी पटकथा को दिलचस्प बताया तो कुछ ने रजनीकांत की तारीफ की।
Devara Box Office Collection Day 14: 'देवरा' की सुस्त चाल बरकरार, 14वें दिन की महज इतनी कमाई

 
विज्ञापन

3 of 5
'वेट्टैयन' के गाना 'मनासिलायो' - फोटो : यूट्यूब: Sony Music South
बताते चलें कि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने 33 वर्षों बाद किसी फिल्म में साथ काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अमिताभ बच्चन की पहली तमिल फिल्म है। इससे पहले अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने बॉलीवुड फिल्म ‘हम’ में साथ नजर आए थे।
 

4 of 5
फहद फासिल-वेट्टैयन - फोटो : एक्स
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। इन सभी भाषाओं में फिल्म ने पहले दिन अब तक कुल 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने सबसे ज्यादा तमिल भाषा में 26.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके बाद तेलुगु में फिल्म ने 3.2 करोड़ का कलेक्शन किया है और हिंदी में 60 लाख रुपये का कारोबार किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेट्टैयन - फोटो : सोशल मीडिया
'वेट्टैयन' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए प्रमाण पत्र मिला है, जिसका मतलब इसे देखने के लिए 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को माता-पिता के मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो 'वेट्टैयन' में मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, अनिरुद्ध रविचंदर, राव रमेश भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। 
Indian Actress: नब्बे के दशक में कई सफल फिल्में कर चुकीं ये अभिनेत्रियां, बिग बॉस में भी आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें