फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Stars: बॉलीवुड में अपना रंग नहीं जमा पाए साउथ के ये सितारे, लिस्ट में अभिनेता सूर्या तक का नाम शामिल

Sun, 04 Feb 2024 12:13 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चूके हैं। ऐसे में कुछ सेलेब्स तो कामयाब हो गए, लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी रहे हैं, जो अपने अभिनय का जादू चलाने में नाकामयाब साबित हुए। तो चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
वेंकटेश दग्गुबाती, अरविंद स्वामी, अभिनेता विक्रम, अभिनेता सूर्या - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
बॉलीवुड से ज्यादा लोगों को साउथ की फिल्मों का इंतजार रहता है। साउथ की फिल्में दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरने में कामयाब रहती हैं। साउथ के सितारों ने फिल्मों की सफलता के मामले में बॉलीवुड को भी पछाड़ दिया है। साउथ के लगभग सभी कलाकार एक बार अपनी किस्मत बॉलीवुड इंडस्ट्री में जरूर आजमाना चाहते हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर साउथ सितारे बॉलीवुड में अपना परचम लहराना चाहते हैं। साउथ के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चूके हैं। ऐसे में कुछ सेलेब्स तो कामयाब हो गए, लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी रहे हैं, जो अपने अभिनय का जादू चलाने में नाकामयाब साबित हुए। तो चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
वेंकटेश दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम
वेंकटेश दग्गुबाती
अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती साउथ के सुपरस्टार माने जाते हैं। डग्गुबाती की करीब 30 साल पहले फिल्म अनाड़ी में अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ काम किया था। उनकी पहली फिल्म अनाड़ी उस दौर में काफी पसंद की गई। फिल्म अनाड़ी वर्ष 1992 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म चंटी की रीमेक थी। वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म तक्कदीरवाला भी काफी हिट रही। इसके बादजूद भी वे बॉलीवुड में खास पहचान नहीं बना पाए।

यह भी पढ़ें: Karmma Calling: देवांगशी सेन ने रवीना टंडन के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, निर्देशक को लेकर कही यह बात
विज्ञापन

3 of 6
अरविंद स्वामी - फोटो : social media
अरविंद स्वामी 
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविन्द स्वामी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता अरविंद की रोजा फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कलेक्शन करने में सफल रही। इस फिल्म का हिंदी डब भी उतना ही सफल रहा था। अरविंद ने वर्ष 1995 में मनीषा कोइराला के साथ फिल्म बाम्बे में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही। हालांकि, अभिनेता बॉलीवुड में साउथ जैसा नाम कमाने में असफल साबित हुए।

4 of 6
अभिनेता विक्रम - फोटो : social media
अभिनेता विक्रम 
साउथ अभिनेता विक्रम केनेडी जॉन विक्टर के नाम से जाने जाते हैं। अभिनेता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1990 में फिल्म एन कधल कनमणि से की थी। विक्रम ने तेलुगु और मलयालम फिल्मों में अपना जलवा दिखाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, जितना साउथ इंडस्ट्री में किया है।

यह भी पढ़ें: OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा हंसी-ठहाकों के साथ क्राइम-थ्रिलर का मजा, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
विज्ञापन

5 of 6
सूर्या - फोटो : social media
अभिनेता सूर्या 
अभिनेता सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मंझे हुए अभिनेताओं में से एक हैं। साल 2010 में आई उनकी फिल्म रक्त चरित्र 2 कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और उन्हें असफलता का मुंह देखना पड़ा था। अभिनेता इन दिनों निर्देशक सिरुथा शिवा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म कंगुवा' पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वीराज सुकुमारन
अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने मलयालम सिनेमा में कई सफल फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में रानी मुखर्जी के साथ फिल्म 'अइय्या' में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेता ने तापसी पन्नू के साथ फिल्म नाम 'शबाना' में भी काम किया था। सुकुमारन की ये बॉलीवुड फिल्में लगभग फ्लॉप रहीं हैं।

यह भी पढ़ें: Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने समानता का मतलब बताया दोगुना काम, नारीवाद को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें