बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने बीते दिन एक पोस्ट साझा कर फैंस को खुशखबरी दी। उन्होंने पोस्ट साझा कर अपनी पत्नी नताशा दलाल की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी है। वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने 24 जनवरी, 2021 को शादी रचाई थी। शादी के तीन साल बाद अब कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। इसी बीच कपल को आज सोमवार, 19 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।