हुमा कुरैशी की ईद पार्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
ब्लैक आउटफिट में खूबसूरत लगीं हुमा
हुमा कुरैशी की सितारों से सजी पार्टी की चर्चा खूब हो रही है। इसमें चंकी पांडे कुर्ता पजमा पहनकर पहुंचे। राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ पहुंचे। इनके अलावा वरुण धवन, ऋतिक रोशन की एक्स वाई सुजैन खान, फराह खान ने भी शिरकत की। हुमा कुरैशी ने अपने भाई साकिब सलीम के साथ पैपराजी को पोज दिए। ब्लैक कलर के आउटफिट में हुमा बेहद खूबसूरत नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा के लिए यह दोहरा सेलिब्रेशन था। एक तो ईद की पार्टी और फिर उनके नए घर का जश्न।
यह खबर भी पढ़ें:
Loveyapa: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही खुशी-जुनैद की लवयापा को ओटीटी पर मिल रहा प्यार, यूजर्स कर रहे फिल्म की तारीफ
आरव कुमार ने लूटी लाइमलाइट
इसी ईद पार्टी में अक्षय कुमार के लाडले आरव ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री ली। उनका लुक जबर्दस्त रहा। ब्लैक कलर के कुर्ता और व्हाइट पजामा में आरव जंच रहे हैं। पार्टी में वे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए, जो रेड कल के आउटफिट में सज-संवरकर पहुंचीं। कार में सवार दोनों की फोटो लेने जैसे ही पैपराजी आगे बढ़े दोनों मुस्कुराने लगे।
मिस्ट्री गर्ल के साथ आरव कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
कौन है मिस्ट्री गर्ल?
आरव के साथ तस्वीरों में नजर आ रही खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल दरअसल, अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया हैं। सिमर भाटिया अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। आरव अक्सर लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। मगर, इस बार उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने पैपराजी से छिपने की बिल्कुल कोशिश नहीं की, बल्कि काफी खुश और हंसते हुए नजर आए। बता दें कि आरव की फिल्मी दुनिया में एंट्री को लेकर एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया था कि आरव को फिल्मों से ज्यादा फैशन डिजाइनिंग में दिलचस्पी है।