फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: फटे हुए स्टॉकिंग्स पहन ट्रोल हुईं उर्वशी, खूबसूरत दिखने के चक्कर में महंगा पड़ गया लुक

Mon, 09 Jan 2023 01:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्वशी - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। उर्वशी को हाल ही में, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसमें उन्होंने लाल कलर की थाई हाई वन पीस ड्रेस पहन रखी थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की स्टॉकिंग भी पहनी हुई थी। इस दौरान उनकी ड्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसकी वजह से उर्वशी को ट्रोलिंग की शिकार होना पड़ा। 

Pathaan Trailer: क्या 'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख संग नजर आएंगे सलमान? फिल्म मेकर्स ने बढ़ाया सस्पेंस
विज्ञापन

2 of 4
उर्वशी - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी पिंक ड्रेस में ब्लैक स्टॉकिंग्स के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह उनका 'फटा हुआ' स्टॉकिंग्स था। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यही नहीं कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने उर्वशी को ढंग के कपड़े पहनने की हिदायत भी दे डाली।

Jhanak Shukla: करिश्मा का करिश्मा फेम एक्ट्रेस झनक शुक्ला ने की सगाई, इंस्टाग्राम पर साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 4
उर्वशी - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्वशी की ड्रेस को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये लोग सॉक्स फटने के बाद चेंज नहीं करते हैं क्या', दूसरे यूजर ने कहा, 'फट कैसे गए इनके स्टॉकिंग।' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'स्टॉकिंग्स उर्वशी के बॉलीवुड करियर जितना ही फटा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 
'यह स्टॉकिंग्स शायद उनकी पसंदीदा होगी, इसलिए इसे उर्वशी नहीं फेंक रही हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
उर्वशी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस ट्रोलिंग के बीच कई ऐसे लोग थे, जिन्होंने अभिनेत्री का समर्थन किया, एक यूजर ने लिखा,  'आखिर लोग एक औरत को लेकर इतना खराब कमेंट कैसे कर सकते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जो लोग उनके फटे स्टॉकिंग्स पर टिप्पणी कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने की खुद कभी ऐसी स्टॉकिंग्स या मोज़े छुपा के ना पहनी हो।' एक और यूजर ने लिखा, 'अगर रिप्ड जींस हो सकती है तो रिप्ड स्टॉकिंग्स क्यों नहीं??'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें