फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sequel Movies: बॉलीवुड की इन 5 सीक्वल फिल्मों का फैंस को है इंतजार, जानिए सिनेमाघरों में कब देंगी दस्तक

Wed, 11 Dec 2024 02:01 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sequel Movies: बॉलीवुड की कई सीक्वल फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। प्रशंसक भी इनका बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्मों के सीक्वल कब रिलीज होंगे?
 
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की आगामी सीक्वल फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में इस समय सीक्वल फिल्मों का बोलबाला चल रहा है। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, इन्हें प्रशंसकों और समीक्षकों से भी सराहना मिल रही है। हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। ‘स्त्री 2’ का भी प्रशंसक काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। आइए आज हम बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनका प्रशंसकों को इंतजार है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
हेरा फेरी 3
शायद ही ऐसा कोई फिल्म प्रेमी हो जिसकी पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ ना शामिल हो। इस फिल्म का पहला भाग साल 2004 में आया था, जबकि दूसरा पार्ट साल 2006 में रिलीज हुआ। फिल्म के बनने की चर्चा काफी दिनों से सुर्खियों में बनी है। प्रशंसकों को इसका बेसब्री के साथ इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल यह फिल्म शुरू हो सकती है।
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के जीवन में फिर हुई प्यार की आहट? इस फैशन स्टाइलिस्ट के साथ जुड़ रहा नाम

 
विज्ञापन

3 of 6
आशिकी 3 - फोटो : यूट्यूब
आशिकी 3
रोमांटिक ड्रामा 'आशिकी' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'आशिकी 3' की घोषणा साल 2022 में की गई थी। हालांकि, कुछ विवादों के चलते इसका नाम बदल दिया गया है। इसके तीसरे भाग में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इस फिल्म का भी फैंस को इंतजार है।

 

4 of 6
डॉन 3 - फोटो : यूट्यूब
डॉन 3
अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के रीमेक में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए। शाहरुख की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। अब निर्माताओं ने ‘डॉन 3’ पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 
विज्ञापन

5 of 6
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम’ सिने प्रेमियों की पसंदीदा फिल्म है। इसके दो भाग आ चुके हैं, जिसे काफी पसंद किया गयाय़। अब इसका तीसरा भाग ‘वेलकम टू द जंगल’ आने वाला है। अब यह फिल्म इस साल के अंत में क्रिसमस पर रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
हाउसफुल 5
अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘हाउसफुल’ की पांचवी किस्त लेकर आने को तैयार हैं। यह फिल्म अगले साल जून में रिलीज होगी। फैंस को इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार है।
Maharaja: विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ का चीन में बज रहा डंका, आमिर की इस फिल्म के बाद बॉक्स ऑफिस पर किया कारनामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें