शाहरुख खान के बेटे अबराम खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
अबराम ने की कड़ी मेहनत
इस दौरान शाहरुख खान ने आर्यन और अबराम खान की शैलियों के बारे में दिलचस्प जानकारी दी। उन्होंने कहा, "जब आर्यन ने ‘द इनक्रेडिबल्स’ के लिए डब किया, तो मुझे लगता है कि लोग हिंदी में बहुत बात करते थे, इसलिए इसके लिए डबिंग आसान थी। हालांकि, अब, लगभग 10 से 1 5 वर्षों बाद, लोग अंग्रेजी में बात करना अधिक पसंद करते हैं। इसलिए, अबराम ने इस प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत की। उन्होंने अपनी बहन (सुहाना) के साथ 20-25 हिंदी लाइनें सीखीं। पूरा परिवार फिल्म में शामिल था।”