जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म संतोषजनक प्रदर्शन भी नहीं कर पा रही है। हालांकि, जान्हवी के प्रशंसक फिल्म को लेकर उत्साहित है, लेकिन फिर भी कमाई के मामले में यह पिछड़ती हुई ही दिख रही है। फिल्म में जान्हवी ने एक रॉ-एजेंट की भूमिका निभाई है। उनके अभिनय को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी मिल रही है। आइए जानते हैं जान्हवी की ‘उलझ’ ने पांचवें दिन कुल कितने रुपये का कारोबार किया है?
विज्ञापन
2 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
पहले वीकेंड का कलेक्शन
जान्हवी की फिल्म अजय देवगन की ‘औरों में कहां दम था’ के साथ रिलीज हुई। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने नजर आईं। इसका असर इनकी कमाई पर भी देखने को मिला। जान्हवी की ‘उलझ’ ने ओपनिंग डे पर मात्र 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म वीकेंड का कुछ खास फायदा नहीं उठा पाई। इसने पहले रविवार को कुल 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। Malavika Mohanan Upcoming Movies: मालविका मोहनन इन फिल्मों में बिखेरेंगी अपना जलवा, यहां देखें लिस्ट
विज्ञापन
3 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
पांचवें दिन का कलेक्शन
फिल्म को सिनेमाघरों में आए पांच दिन हो गए हैं। पांच दिनों में इसका प्रदर्शन सुस्त ही रहा है। ‘उलझ’ दर्शकों के लिए तरसती नजर आ रही है। पांचवें दिन की कमाई की बात करें तो इसने अब तक कुल 42 लाख रुपये जोड़े हैं। फिल्म की कमाई का ग्राफ दिन-ब-दिन नीचे ही गिरता जा रहा है।
4 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
फिल्म का कुल कलेक्शन
पांच दिनों में फिल्म ने जो कलेक्शन किया है, जाहिर है उससे निर्माता बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे। उन्हें जान्हवी कपूर की फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। इसकी कुल कमाई की बात की जाए तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक केवल 5.97 लाख रुपये का ही कारोबार कर पाई है।