फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ulajh BO Collection Day 2: दूसरे दिन भी दर्शकों को उलझाने में असफल रही जान्हवी कपूर की 'उलझ', जानें कुल कमाई

Sat, 03 Aug 2024 08:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उलझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मिस्टर एंड मिसेज माही' से अपने अभिनय के लिए सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'उलझ' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में एक बार फिर जान्हवी एक अलग किरदार में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। यह फिल्म देशभक्ति पर एक उल्टा कार्ड खेलती नजर आती है। फिल्म की ओपनिंग काफी सुस्त रही थी। हालांकि, जान्हवी की पिछली रिलीज 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को देख दर्शकों ने इस फिल्म को लेकर एक अच्छी ओपनिंग की उम्मीद जताई थी। आइए जानते हैं कि उलझ ने दूसरे दिन कैसा कारोबार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
उलझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' भी 'औरों में कहां दम था' के साथ ही रिलीज हुई है। सस्पेंस-थ्रिलर इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल सकी है। शुक्रवार को फिल्म ने महज एक करोड़ 10 लाख रुपये का कारोबार किया है। शनिवार और रविवार का दिन इस फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। ये दो दिन फिल्म का भविष्य तय करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
उलझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें दूसरे दिन की तो शनिवार को फिल्म ने 1.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वीकएंड पर उम्मीद की जाती है कि फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि, जान्हवी की फिल्म 'उलझ' इस उम्मीद पर भी खरी उतरती दिखाई नहीं दे रही है। वही 'उलझ' का बजट 40-45 करोड़ के बीच में है। ऐसे में फिल्म अपने बजट तक का कलेक्शन भी कर लेती है तो यह निर्माताओं के लिए ठीक साबित होगी।  

4 of 5
उलझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में जान्हवी कपूर के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है, उन्होंने 'उलझ' के लिए अपना कार्दशियन अवतार त्याग दिया और स्टार्च-कॉटन साड़ी पहनी। अभिनेत्री ने ईमानदारी से काम किया है और अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने जरूर निराश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उलझ - फोटो : वीडियो ग्रैब
बता दें कि यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन समेत कई कलाकारों ने काम किया।

Ajay Devgn Movies: इन फिल्मों के जरिए 'लवर बॉय' वाली छवि चमकाने चले थे अजय देवगन, कितने रहे सफल?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें