फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Stars: रातों-रात टीवी के इन सितारों को मिली बेशुमार लोकप्रियता, फिर अचानक इंडस्ट्री से हो गए गुम

Mon, 18 Aug 2025 06:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

TV Stars Who Disappeared: टीवी के कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें उनके पहले ही शो से काफी पॉपुलेरिटी मिली लेकिन फिर उस शो के बाद कुछ समय तक तो वो दूसरे कुछ शोज में नजर आए लेकिन फिर अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गए।
विज्ञापन
1 of 6
टीवी स्टार्स - फोटो : एक्स
टीवी की दुनिया ने कई ऐसे चेहरे दिए हैं जिन्होंने अपने पहले ही शो से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। लेकिन हैरानी की बात ये है कि कुछ सितारे जिन्होंने शुरुआती दिनों में जबरदस्त फेम हासिल किया, वो अचानक इंडस्ट्री से ऐसे गायब हुए जैसे कभी थे ही नहीं। आज न तो वो टीवी स्क्रीन पर दिखते हैं और न ही उनके करियर की कोई खबर सुनने को मिलती है। आइए जानते हैं इन पांच लोकप्रिय टीवी कलाकारों के बारे में, जिन्होंने एक वक्त पर इंडस्ट्री में धूम मचाई, मगर फिर हो गए गुमनाम।
विज्ञापन

2 of 6
सारा खान - फोटो : एक्स
सारा खान
सारा खान ने स्टार प्लस के शो ‘सपना बाबुल का... बिदाई’ से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपनी मासूमियत और दमदार एक्टिंग से उन्होंने लाखों दिल जीते। साधना के किरदार में उन्होंने एक आदर्श बहन और बेटी की छवि निभाई जो घर-घर में पहचानी जाने लगी। शो के बाद सारा कई रियलिटी शोज और सीरियल्स में नजर आईं, लेकिन उनकी लोकप्रियता पहले जैसी नहीं रही। धीरे-धीरे वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं। आज वो क्या कर रही हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
अनस राशिद - फोटो : एक्स
अनस राशिद
अनस राशिद ने टीवी के इतिहास में सबसे हिट माने जाने वाले शो 'दिया और बाती हम' में सूरज राठी का किरदार निभाया था। एक सीधा-सादा हलवाई जो अपनी पत्नी के आईपीएस बनने के सपनों में उसका साथ देता है—इस भूमिका ने अनस को सुपरस्टार बना दिया था। लेकिन शो के खत्म होने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। कहा जाता है कि उन्होंने शादी कर ली और अब पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं। एक्टिंग में उनकी वापसी कब होगी, इसका कोई संकेत नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Thama: ‘थामा’ से सामने आया रश्मिका, नवाज और परेश रावल का फर्स्ट लुक, अंधेरे के बादशाह से टकराएंगे आयुष्मान

4 of 6
गुरप्रीत सिंह - फोटो : एक्स
गुरप्रीत सिंह
गुरप्रीत सिंह ने टीवी शो 'कहीं तो होगा' में टेलीविजन के सबसे चर्चित किरदार 'सुजल' को निभाया। गुरप्रीत के शो छोड़ने के बाद ही राजीव खंडेलवाल ने इस किरदार को निभाया था। लेकिन इसके बाद गुरप्रीत का करियर ठहर सा गया। कुछ छोटे-मोटे शोज में नजर आने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। फिलहाल गुरप्रीत कहां हैं, क्या कर रहे हैं—इस पर कोई जानकारी सार्वजनिक रूप से मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
गुरदीप कोहली - फोटो : एक्स
गुरदीप कोहली
गुरदीप कोहली को आज भी 'संजीवनी' की डॉ जूही के रूप में याद किया जाता है। एक सशक्त और संवेदनशील महिला डॉक्टर के रूप में उन्होंने न केवल अपने किरदार को बल्कि खुद को भी एक पहचान दी। उस दौर में महिला डॉक्टर के किरदार इतने गहराई से नहीं निभाए जाते थे, लेकिन गुरदीप ने इस मिथक को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने कुछ और टीवी प्रोजेक्ट्स किए, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। अब वो पर्दे पर कम ही दिखाई देती हैं और उनकी लाइफस्टाइल भी अब निजी ही बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा आनंद - फोटो : एक्स
शिल्पा आनंद
शिल्पा आनंद का नाम लेते ही जहन में डॉ. ऋद्धिमा की छवि उभर आती है। 'दिल मिल गए' में उनकी जोड़ी करण सिंह ग्रोवर के साथ इतनी पॉपुलर हुई कि फैन्स आज भी उन्हें साथ देखना चाहते हैं। लेकिन शो के कुछ सीजन्स बाद शिल्पा ने शो छोड़ दिया और फिर उनका चेहरा टीवी से गायब हो गया। एक-दो फिल्मों में हाथ आजमाने के बाद वो कहां चली गईं, ये रहस्य बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी बहुत सीमित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें