फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulzar: ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ से लेकर ‘चल छैयां छैयां तक’, गुलजार के ये गानें आज भी दिलों पर करते हैं राज

Mon, 18 Aug 2025 05:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gulzar Best Songs: सिनेमाई दुनिया के दिग्गज गीतकार और निर्देशक गुलजार आज सोमवार को अपना 91वां जन्मदिन मना रह हैं। इस खास अवसर पर हम जानेंगे उनके शानदार गानों के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 9
गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

1960 के दशक में गुलजार ने बतौर गीतकार अपने करियर की शुरुआत की थी और कई बेहतरीन गानें लिखे, जो आज भी लोगों के जुबां पर हैं। गुलजार साहब द्वारा लिखे गए गीत क्या युवा और क्या बुजुर्ग सभी बड़े गौर से सुनते हैं। उनके शब्दों में वो जादू है, जो हर पीढ़ी को अपना दीवाना बना लेती हैं। आज 18 अगस्त को गुलजार अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको बताएंगे उनके बेहतरीन गानें।

विज्ञापन

2 of 9
तुम आ गए हो नूर आ गया - फोटो : यूट्यूब

तुम आ गए हो नूर आ गया
यह गाना 1975 में आई फिल्म 'आंधी' का है, जिसमें संजीव कुमार और सुचित्रा सेन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 'तुम आ गए हो नूर आ गया' गीत गुलजार द्वारा लिखा गया था और इसे आवाज दी थी लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने।

विज्ञापन

3 of 9
आने वाला पल जाने वाला है - फोटो : यूट्यूब

आने वाला पल जाने वाला है
ये गीत 1979 में आई फिल्म 'गोलमाल' का है। गुलजार द्वारा लिखे गए इस गाने को किशोर कुमार द्वारा गाया गया था। इसे आर डी बर्मन द्वारा कंपोज किया गया था।

4 of 9
तेरे बिना जिंदगी से सिकवा तो नहीं - फोटो : यूट्यूब

तेरे बिना जिंदगी से सिकवा तो नहीं
यह गाना भी 'आंधी' फिल्म का है। इस गीत को आवाज दी थी लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने। यह गाना आज भी लोगों द्वारा गुनगुनाया जाता है।

विज्ञापन

5 of 9
चल छैयां छैयां - फोटो : यूट्यूब

चल छैयां छैयां
मणिरत्नम के निर्देशन में साल 1998 में 'दिल से' फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थे। 'चल छैंया छैंया छैंया छैंया' गाना सपना अवस्थी सिंह और सुखविंदर सिंह द्वारा गया था। गुलजार साहब द्वारा लिखा गया यह गाना आज भी प्रसिद्ध है।

विज्ञापन

6 of 9
कजरा रे कजरा रे - फोटो : यूट्यूब

कजरा रे कजरा रे
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अभिनीत 'बंटी बबली' फिल्म का गाना 'कजरा रे कजरा रे' काफी मशहूर हुआ था। इस गीत को अलिशा चिनाई, शंकर महादेवन और जावेद अली ने मिलकर गाया है।

विज्ञापन

7 of 9
ऐ अजनबी - फोटो : यूट्यूब

ऐ अजनबी
'दिल से' फिल्म का गाना 'ऐ अजनबी' भी गुलजार साहब द्वारा लिखा गया था। इस गीत को उदित नारायण और महालक्ष्मी ने आवाज दी थी।

8 of 9
नैना ठग लेंगे - फोटो : यूट्यूब

नैना ठग लेंगे
साल 2006 अजय देवगन, सैफ अली खान और करीना कपूर अभिनीत 'ओमकारा' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना 'नैना ठग लेंगे' गायक राहत फतेह अली खान द्वारा गया था।

विज्ञापन

9 of 9
तुझसे नाराज नहीं जिंदगी - फोटो : यूट्यूब

तुझसे नाराज नहीं जिंदगी
नसीरुद्दीन शाह और उर्मिला मातोंडकर अभिनीत 'मासूम' फिल्म का यह गाना 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी', जिसे अनूप घोषाल द्वारा गाया गया था। इसके अलावा इसे कंपोज आर डी बर्मन साहब ने किया था और लिखा गुलजार ने था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें