फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Shows: वर्षों बाद इतनी बदल चुकीं एकता कपूर के शो की ये अभिनेत्रियां, आज की हसीनाओं को देती हैं कड़ी टक्कर

Fri, 14 Jun 2024 03:07 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2000s के धारावाहिकों का लोगों में आज भी क्रेज देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर इन सीरीयल्स की क्लिप दिख जाए, तो दर्शक बिना देखे नहीं रह पाते हैं। उस दौर में एकता कपूर के धारावाहिकों के साथ-साथ तमाम सीरीयल्स ने अपनी एक खास जगह बनाई थी। 
विज्ञापन
1 of 5
पहले से इतना बदला इन हसीनाओं का लुक - फोटो : अमर उजाला
आज कल लोगों में ओटीटी का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इन सबके बाद भी टीवी धारावाहिकों का दर्शकों में आज भी अपना ही एक खुमार है। टीवी सीरीयल्स के साथ दर्शक एक जुड़ाव महसूस करते हैं। क्योंकि ये हर रोज उनकी टीवी पर आकर उनसे मिलते हैं। आजकल कई शोज आते हैं और कुछ समय बाद बंद हो जाते हैं। वहीं, कुछ की कहानी दर्शकों के दिलों को नहीं छू पाती है। मगर 2000s के धारावाहिकों का लोगों में आज भी क्रेज देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर इन सीरीयल्स की क्लिप दिख जाए, तो दर्शक बिना देखे नहीं रह पाते हैं। उस दौर में एकता कपूर के धारावाहिकों के साथ-साथ तमाम सीरीयल्स ने अपनी एक खास जगह बनाई थी। इन शोज में नजर आने वाली अभिनेत्रियां आज भी अपने चाहने वालों के दिल में बसती हैं। तो चलिए आज इस लेख में जानते हैं, ये धारावाहिकों में नजर आने वाली अभिनेत्रियां आज कितनी बदल चुकी हैं...
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
श्वेता तिवारी
अभिनेत्री श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस पर अपना जादू चलाती रहती हैं। 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा के किरदार से देश के हर घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। उनकी तस्वीरें देखकर कोई भा उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
साक्षी तंवर - फोटो : इंस्टाग्राम
साक्षी तंवर
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री साक्षी तंवर को एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में खूब पसंद किया गया था। मगर इस सीरीयल से पहले उन्होंने  'कहानी घर घर की' में पार्वती के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। 'कहानी घर घर की' पार्वती आज भी पहले की तरह खूबसूरत दिखती है। इतने वर्षों बाद भी साक्षी तंवर ने खुद को काफी फिट रखा हुआ है।  

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत की बरसी पर नम हुईं इन सितारों की आंखें, सारा-अंकिता ने किया पोस्ट

4 of 5
आमना शरीफ - फोटो : इंस्टाग्राम
आमना शरीफ
टीवी सीरीयल 'कहीं तो होगा' की कशिश तो आपको याद ही होंगी। कशिश के किरदार में नजर आईं आमना शरीफ ने अपनी सादगी से दर्शकों के दिल में अपसी खास जगह बनाई थी। आमना शरीफ अब पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं। आमना शरीफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी बोल्ड अदाओं से आए दिन वह इंटरनेट का पारा बढ़ाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्वशी ढोलकिया
टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का किरदार निभाकर उन्हें घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। धारावाहिक में वैंप के किरदार में उर्वशी को काफी पसंद किया गया था। उर्वशी ढोलकिया आज भी अपनी तस्वीरों से लोगों पर अपना जादू चलाती हैं।  

Mandira Bedi: विश्व कप की मेजबानी के दौरान मंदिरा हुई थीं भेदभाव का शिकार, वर्षों बाद अभिनेत्री का छलका दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें