फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: दमदार करियर के बावजूद इन हसीनाओं ने छोड़ी एक्टिंग, छोटे पर्दे से रातों-रात हुईं गायब

Wed, 29 May 2024 03:22 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से खूब पहचान हासिल करने के बाद अभिनय को अलविदा कह दिया। तो चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
दमदार करियर के बाद कहा टीवी को अलविदा - फोटो : अमर उजाला
टीवी सितारों के भी बॉलीवुड की तरह खूब चाहने वाले होते हैं। छोटे पर्दे के ये सितारे लोगों की जिंदगी का खास हिस्सा बन जाते हैं। दर्शक हर रोज जब तक इनका शो नहीं देखते, तब तक मानो उनका दिन ही पूरा नहीं होता है। खासतौर पर महिलाओं का टीवी सीरीयल से खास जुड़ाव होता है। अपने पसंदीदा शो के सितारों के किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। मगर कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से खूब पहचान हासिल करने के बाद अभिनय को अलविदा कह दिया। तो चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
दिशा वकानी - फोटो : इंस्टाग्राम
दिशा वकानी
कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। दिशा वकानी अका दया बेन कई वर्षों से टीवी से गायब हैं। शो में उनकी वापसी का दर्शकों लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। मगर उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है।  

Kalki 2898 AD: एलन मस्क करेंगे अद्बभुत कार 'बुज्जी' की सवारी? 'कल्कि 2898 ए.डी.' निर्देशक ने दिया आमंत्रण
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका कक्कड़ 
छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। दीपिका भी काफी समय से पर्दे से गायब हैं। दीपिका कक्कड़ को ससुराल सिमर का सीरीयल से घर-घर में पहचान मिली थी। टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाने के बाद दीपिका ने अभिनय की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 

4 of 5
सनाया ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम
सनाया ईरानी 
अभिनेत्री सनाया ईरानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सनाया भी लंबे वक्त से छोटे पर्दे से गायब है। अभिनेत्री को सीरीयल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से घर-घर में पहचान मिली थी। सनाया ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माही विज - फोटो : इंस्टाग्राम @mahhivij
माही विज
अभिनेत्री माही विज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ‘लागी तुझसे लगन’ शो से घर-घर पहचान बनाने वालीं माही काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। ‘लागी तुझसे लगन’ में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। माही विज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।  

Bollywood Stars: इन सितारों ने रचाई है कोर्ट मैरिज, लिस्ट में करीना कपूर और स्वरा भास्कर का भी नाम शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें