बॉलीवुड के कई सितारे जहां अपनी शादियों में करोड़ों रूपये खर्च करते हैं वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने बेहद सादगी से अपनी शादी की है। आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने प्यार के साथ कोर्ट में शादी की है। इस लिस्ट में एक तो बॉलीवुड की बेगम भी हैं --
विज्ञापन
2 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड में पॉवर कपल के नाम से मशहूर हैं। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। सैफ अली खान ने साल 2012 में कोर्ट में करीना कपूर के साथ किया था। बाद में दोनों ने अपने करीबी दोस्तों को एक शानदार रिसेप्शन दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर स्वरा भास्कर ने भी कोर्ट मैरिज किया है। अभिनेत्री साल 2023 में फहाद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। अभिनेत्री पति संग एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। हाल ही में स्वरा और फहाद माता-पिता बने हैं।
4 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने अपनी तीसरी शादी कोर्ट में ही की थी। वे मान्यता दत्त से बेहद प्यार करते हैं और अचानक ही उनसे शादी करके अपने फैंस को चौंका दिया था। संजय और मान्यता दो प्यारे से बच्चों के माता-पिता है और आज खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
इस लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम का भी नाम शामिल है। उन्होंने साल 2018 में प्रिया रुंचाल से कोर्ट में शादी रचाकर सभी को हैरान कर दिया था। सूत्रों की मानें तो प्रिया और जॉन को दिखावा पसंद नहीं है। वे सादगी से जीना पसंद करते हैं।