फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ridhima Pandit: शुभमन गिल से शादी करने पर फिर आया रिद्धिमा पंडित का जवाब, इस बार क्रिकेटर को बता दिया क्यूट

Thu, 18 Jul 2024 01:14 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित का नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता रहा है। दोनों की शादी की खबरें तेजी से फैली थी। यह चर्चा जोरों पर रही है कि रिद्धिमा और शुभमन गिल दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब इन तमाम बातों पर एक बार फिर से अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित ने अपनी ओर से जवाब दे देते हुए स्थिति को साफ कर दिया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
रिद्धिमा पंडित और शुभमन गिल - फोटो : इंस्टाग्राम @ridhimapandit/@shubmangill
टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित का नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता रहा है। दोनों की शादी की खबरें तेजी से फैली थी। यह चर्चा जोरों पर रही है कि रिद्धिमा और शुभमन गिल दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब इन तमाम बातों पर एक बार फिर से अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित ने अपनी ओर से जवाब देते हुए स्थिति को साफ कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
रिद्धिमा पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम @ridhimapandit
फिल्मी ज्ञान को दिए एक साक्षात्कार में रिद्धिमा पंडित ने शुभमन गिल से शादी की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा कि वो शुभमन गिल को जानती भी नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनका मानना है कि शुभमन एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन वो उन्हें जानती नहीं हैं। रिद्धिमा ने चर्चाओं को खारिज तो जरुर किया, लेकिन शुभमन गिल को क्यूट भी बता डाला। 
विज्ञापन

3 of 5
रिद्धिमा पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम @ridhimapandit
रिद्धिमा पंडित ने साक्षात्कार में कहा कि जब कभी उनकी मुलाकात शुभमन गिल से होगी तो वो दोनों के दोनों इस शादी वाली बात पर हंसेंगे। रिद्धिमा पंडित ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि दुर्भाग्य से, उनकी और शुभमन गिल की शादी जैसा कुछ नहीं होने जा रहा है।

4 of 5
रिद्धिमा पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम @ridhimapandit
रिद्धिमा पंडित ने मई महीने में भी अपनी और शुभमन गिल की शादी की खबरों पर टिप्पणी की थी। उस वक्त उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। वीडियो में रिद्धिमा कह रही थी कि उन्हें कई पत्रकारों के फोन आ रहे हैं, जो शादी के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन वो शादी नहीं कर रही हैं और अगर उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ भी अहम काम हो रहा होगा तो वो खुद इस बात की घोषणा करेंगी।

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने मुजफ्फरनगर प्रशासन के नाम लिखने के निर्देश पर की टिप्पणी, उठाए ये सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिद्धिमा पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम @ridhimapandit
रिद्धिमा पंडित टीवी सीरियल 'बहू हमारी रजनीकांत', 'खतरा खतरा खतरा', हैवान, द ड्रामा कंपनी और हम में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो डांस चैंपियन में भी नजर आई थीं। उन्हें वेब सीरीज 'यो के हुआ ब्रो' में भी देखा गया था। उन्हें असली पहचान 'बहू हमारी रजनीकांत' में रजनी का किरदार निभाने के बाद मिली थीं। रिद्धिमा 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' की सेकंड रनर अप भी रह चुकी हैं।

Vikram: 'थंगलान' के बाद फैंस को खास तोहफा देंगे विक्रम, नई फिल्म के लिए इस मशहूर निर्देशक के साथ मिलाएंगे हाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें