बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तरह ही टीवी अभिनेत्रियों की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। टीवी की ये हसीनाएं किसी भी मामले में इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं। अपनी दमदार अदाकार के दम पर ये अभिनेत्रियां फैंस के दिलों पर राज करती हैं। ऐसे में वे पर्दे पर अपने किरदार को लेकर भी सजग रहती है और अपनी उम्र के अनुरूप ही किरदार निभाना पसंद करती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें कई किरदार को निभाने से इंकार करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों इस हसीनाओं ने उस वक्त अपने हिट टीवी शोज को अलविदा कह दिया, जब शो की टीआरपी सातवें आसमान पर थी। दरअसल, इन हिट शोज में एक समय ऐसा आया, जब टीवी की इन अभिनेत्रियों को मां का किरदार निभाना पड़ा, जो इन्हें मंजूर नहीं था, इसकी वजह से इन हसीनाओं ने शो को अलविदा कह दिया।