फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम मेरे हो: ईशा मालवीय की बॉलीवुड में एंट्री, गुरमीत चौधरी संग करेंगी रोमांस; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Fri, 18 Sep 2026 03:38 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Isha Gurmeet Movie Tum Mere Ho: ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी स्टारर फिल्म 'तुम मेरे हो' के नए पोस्टर सामने आए हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। आइए जानते हैं कि ये मूवी कब आने वाली है।
विज्ञापन
1 of 5
ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@guruchoudhary
'बिग बॉस 17' फेम ईशा मालवीय जल्द फिल्म 'तुम मेरे हो' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। गुरुवार को मेकर्स ने उनकी इस हिंदी फिल्म के कई पोस्टर जारी किए। खास बात ये है कि इस मूवी में वह टीवी के पॉपुलर अभिनेता गुरमीत चौधरी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी।
विज्ञापन

2 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@guruchoudhary
कैसे हैं ईशा और गुरमीत की फिल्म के पोस्टर?
गुरमीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर शेयर किए हैं, जिसमें देखने को मिला कि दोनों रोमांस में खोए हुए नजर आ रहे हैं। पहले पोस्टर में दोनों लिपलॉक करते नजर आए और आगे के पोस्टर में भी दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@guruchoudhary
कब रिलीज होगी फिल्म 'तुम मेरे हो'?
इन पोस्टर को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'तुम मेरे हो' की दुनिया में डुबकी लगाओ। फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। क्योंकि कई बार, प्यार में पड़ना आसान होता है, लेकिन इसके बाद जो होता है, वो कहानी है।'

4 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@guruchoudhary
बता दें कि गुरमीत चौधरी ही ईशा को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है और यह रेवा क्रिएटिव हाउस और देबगुरु फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। वहीं, फिल्म को आरती एस और देबिना बनर्जी ने प्रोड्यूस किया है। तरण आदर्श के मुताबिक, मूवी में लव स्टोरी के साथ-साथ एडवेंचर और एक्शन भी देखने को मिलेगा। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@guruchoudhary
क्या साथ काम कर चुके हैं ईशा और गुरमीत?
  • ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी 'लाफ्टर शेफ्स 3' में साथ काम कर चुके हैं।
  • ईशा इससे पहले पंजाबी फिल्म 'इश्कां दे लेखे' में नजर आ चुकीं हैं।
  • अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'उडारियां' से की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें