Who is Akriti Agarwal: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल का रिश्ता खत्म हो चुका है। एक्ट्रेस ने सगाई टूटने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। जानें कौन हैं पृथ्वी शॉ की पूर्व मंगेतर आकृति अग्रवाल?
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल की सगाई टूट गई है। इसकी जानकारी इंफ्लूएंसर आकृति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर अपने फैंस को दी। मगर अब भी आकृति के व्यक्तिगत जीवन के बारे में कम ही लोग जानते हैं। इस खबर में जानें आकृति अग्रवाल के बारे में...
22 साल की सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर आकृति अग्रवाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली हैं। उनका जन्म 2 मई 2003 को हुआ था। आकृति की शुरुआती शिक्षा भी नवाबों के शहर लखनऊ में ही हुई है।
आकृति अग्रवाल ने अपनी आगे की पढ़ाई निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज, मुंबई से की। उनके पास बीएमएस की डिग्री है। आकृति की आगे की पढ़ाई के लिए उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था।
पॉपुलर होते ही आकृति अग्रवाल को कुछ इवेंट्स में भारतीय किक्रेटर पृथ्वी शॉ के साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद कपल ने इसी साल 8 मार्च, 2026 को सगाई कर ली। दोनों के फैंस कपल की शादी का इंतजार कर रहे थे।
बीते कुछ दिनों से दोनों के रिश्तों में कड़वाहट की खबरें आ रही थी।
मगर इसी बीच गुरुवार को आकृति अग्रवाल ने अपना रिश्ता टूटने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की।
उन्होंने अपने भावुक पोस्ट में लिखा, ‘भारी मन से, मैं यह बताना चाहती हूं कि मेरे मंगेतर और मैंने अपने भविष्य के लिए अलग-अलग लक्ष्यों और हालात की वजह से अलग होने का फैसला किया है।'
आकृति ने आगे लिखा- हम एक-दूसरे से जितना प्यार और परवाह करते हैं, हमने यह मान लिया है कि हमारे रास्ते साथ रहने के लिए नहीं बने हैं।
विज्ञापन
7 of 9
आकृति अग्रवाल
- फोटो : instagram @ akritiagarwal7
आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया
अपनी पोस्टमें आगे आकृति ने कहा, ‘अपनी जिम्मेदारियों और अभी जिन हालात का हम सामना कर रहे हैं,उन्हें देखते हुए हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।'
8 of 9
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल
- फोटो : instagram @akritiagarwal7
बोली- खुशी की कामना करती हूं
अपनी पोस्ट के अंतिम हिस्से में उन्होंने कहा, ‘मैं सच में हम दोनों के लिए आगे बढ़ने के लिए सबसे अच्छी शांति और खुशी की कामना करती हूं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे फैसले के पीछे के कारणों के बारे में अंदाजा लगाने से बचें। हमारी जगह को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।’
सोशल मीडिया में पॉपुलर होने के बाद आकृति ने हाल ही में टॉलीवुड डेब्यू किया है। मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म ‘त्रिमुखा’ के जरिए उन्होंने अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत की है।